ढिलवां-!- मणि मंदिर में श्री राधे कृष्णा क्लब द्वारा तीसरा वार्षिक शनि जागरण कराया गया। पवित्र 'योति शोभायात्रा के रूप में 'वाला जी से लाई गई। जगराते का शुभारंभ संत गोपाल दास महाराज ने किया। मुख्यातिथि के तौर पर यूथ अकाली दल के राष्ट्रीय सीनियर उपाध्यक्ष युवराज भूपिंद्र सिंह ने शिरकत की। विक्की बादशाह व सन्नी अटवाल ने प्रभु की महिमा का गुणगान किया। इस मौके दलजीत सिंह नडाला, पंडित रतन लाल शर्मा, जतिंद्र, राजा सुदेड़ा, जोगिन्द्रपाल मरवाहा, बाबा जसवीर सिंह, कुलवंत सहगल, नरेश मौजूद थे।