कपूरथला -!- वातावरण के प्रति जागरुक करने के लिए रैली निकाली गई। यह रैली इको क्लब के इंचार्ज भूपिंद्र सिंह और बलविंद्र सिंह अध्यक्ष शहीद भगत सिंह क्लब के नेतृत्व में सरकारी मिडल स्कूल जैनपुर, इको क्लब जैनपुर, सरकारी एलिमैंट्री स्कूल जैनपुर व शहीद भगत क्लब जैनपुर के सहयोग के साथ निकाली गई। रैली को सलविंद्र कौर ने रवाना किया। इको क्लब के इंचार्ज भूपिंद्र सिंह, सलविंद्र कौर, कंवलप्रीत सिंह, मोहन लाल, बलविंद्र सिंह, अमृतपाल सिंह, यशपाल सिंह, परमजीत सिंह, राजिंदर सिंह, अनूप सिंह, अमरजीत सिंह, अमोलक सिंह, मेजर सिंह, हरनेक सिंह, मनदीप उपस्थित थे।