गांव बुआणी के लोग दो दिन से दहशत में हैं। लोग रात को अपने घर से बाहर निकलने से कतराते हैं। किसी खुंखार जानवर ने लोगों की नींद हराम कर दी है। यह जानवर नील गायों व कुत्तों को मार चुका है। रविवार को बाद दोपहर गांव के एक खेत में नील गाय मरी पड़ी थी। अध खाई नील गाय के बारे में खेत में काम कर रहे मजदूरों ने गांव के लोगों को बताया।
सोमवार सवेरे लोग खेत में गए तो वहां कुछ नहीं था, परंतु फसल काटने पर वहां एक अन्य नील गाय तथा कुत्तों के अस्थि पंजर मिले। गांव के लोगों ने वन विभाग के अधिकारियों को सूचित किया। इधर, ग्रामीणों में इस कदर दहशत व्याप्त है कि मंगलवार को राइफलें लेकर खेत में...