सरकारी गोदामों से करोड़ों का धान खुर्दबुर्द करने के मामले में बाघापुराना पुलिस ने मार्कफैड के तीन अधिकारियों सहित चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपियों की पहचान मार्कफेड अधिकारी अमरजीत सिंह, कमल कुमार, सेल्समैन श्यामलाल और शैलर मालिक मनदीप सिंह के रूप में हुई है।
इस संबंध में मार्कफैड के चंडीगढ़ स्थित कार्यालय में स्थानीय अधिकारियों के साथ बाघापुराना के एक शैलर मालिक पर करोड़ों रुपए का धान खुर्दबुर्द करने के आरोप लगाए गए थे। जिसपर कार्रवाई करते हुए 14 जनवरी को छापामारी के बाद मार्कफैड अधिकारियों ने आरोपियों पर केस दायर करने की सिफारिश पुलिस से की थी।...
नई दाना मंडी में 20 साल से रह रहे लोगों को पीने वाला पानी की सप्लाई नसीब नहीं हो सकी है। चुनाव के दौरान राजनेता आकर इन लोगों को आश्वासन देकर चले जाते हैं, लेकिन चुनाव जीतने के बाद इनकी कई भी सुध नहीं लेता है। 2500 के करीब लोगों को पानी लाने के लिए एक से डेढ़ किलोमीटर दूर जाकर सब्जी मंडी स्थित सरकारी टूटियों से पानी भरकर लाना पड़ता है। इलाका वासियों ने प्रशासन ने उनकी समस्या की तरफ ध्यान...
देश भगत इंस्टीट्यूट आफ इंजीनियरिंग एंड मैनेजमेंट कालेज मोगा में नेटवर्क सिक्योरिटी एवं एथिकल हैकिंग विषय पर तीन दिवसीय वर्कशाप का आयोजन किया गया। बैरीलैज कंपनी के ट्रेनर दिव्य ज्योति, बिजनेस हेड अमन धींगड़ा, टेक्निकल हेड रंजीत सैनी ने कालेज के विद्यार्थियों को इस विषय के बारे में जानकारी दी। कालेज के डीन डा. जतिंदर सिंह, पवनदीप चहल, गुरजीत सिंह व गुरकृपाल सिंह हाजिर थे। इस...
डीसी कांप्लेक्स में नो पार्किंग जोन में खड़े वाहनों के खिलाफ वीरवार को अभियान चलाया गया। इसके तहत नो पार्किग में खड़े वाहनों का चालान मौके पर कांटा गया। यह वही स्थान है, जहां केवल डीसी व प्रशासकीय अधिकारियों के वाहन खड़े हो सकते हैं। वीरवार तो स्थिति यह थी कि इस स्थान पर डीसी के वाहन खड़े करने के लिए भी जगह नहीं बची थी। इसमें एक सरपंच की गाड़ी भी नो पार्किंग जोन में खड़ी पाई गई...
पंजाब पुलिस भगोड़ों को पकडऩे में कितनी गंभीर है, इसका अनुमान इससे लगाया जा सकता है कि अदालत से भगोड़ा होने के बावजूद एक व्यक्ति पांच माह से सरकारी ड्यूटी दे रहा है। मगर पीओ स्टाफ कथित मिलीभगत के चलते उसे काबू करने की बजाए आंखें मूंदकर बैठा हुआ है।
शाखा अधिकारी इसके लिए चुनावी ड्यूटी की व्यस्तता व कर्मचारियों की कमी को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं, मगर यह केस तो पांच माह पुराना है, जिसके...
बसंत पंचमी के बाद ऐसा लगा कि गर्मी का आगमन होने वाला है, लेकिन अचानक मौसम के यू टर्न होने के कारण लोग ठिठुरने लगे हैं। हालत यह है कि चल रही बर्फीली हवाओं के कारण सर्दी बढ़ गई है और दिन का पारा 7 से 20 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया। मोगा में बुधवार रात का तापमान भी 6 डिग्री पर आ गया था।
30 किमी की गति से चल रही हैं ठंडी हवाएं
मौसम विभाग का कहना है 30 किलोमीटर प्रतिघंटा से बर्फीली हवाएं चल रही...
मोगा के दमन सिंह नगर में घरेलू नौकर ने घर में सेंधमारी कर लाखों की नकदी और गहनों पर हाथ साफ किया है। सिटी पुलिस के पास मकान मालिक ने नौकर के खिलाफ लाखों का सोना व नगदी चोरी करने की शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर नौकर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
दमन सिंह गिल नगर में रहने वाले रंजीत सिंह पुत्र मुख्तियार सिंह ने सिटी पुलिस के पास शिकायत दर्ज करवाई कि उसके घर में...
गांव रौली की सोसायटी के डिपो होल्डर ने गांव इल्लेके के डिपो होल्डर द्वारा उससे तेल खरीदने के आरोप को सिरे से नकारते हुए बुधवार को सोसायटी प्रधान मस्सा सिंह, उप प्रधान दर्शन सिंह, सेल्समैन जोगिंद्र सिंह, सोसायटी मैंबर मलकीत सिंह व काला सिंह के साथ फूड सप्लाई विभाग के अधिकारियों से मिल कर स्थिति स्पष्ट की।
इसके बाद एएफएसओ बलवीर सिंह ने कार्रवाई करते हुए गांव इल्लेके के डिपो...
वाल्मीकि मजहबी सिख आरक्षण बचाओं मोर्चा ने मिड-डे-मिल योजना के तहत आने वाले फंडों को रोकने पर कड़ा विरोध जताया है। उन्होंने इस मामले में भारत सरकार के मानव संसाधन मंत्रालय को पत्र लिखकर इस मामले में हस्तक्षेप करने की मांग की है।
वहीं उन्होंने चेतावनी दी कि अगर सरकार ने रुके फंड जारी नहीं किए तो अध्यापक अपनी जेब से खर्च कर चल रही स्कीम को पूरी तरह से बंद कर सड़कों पर उतरने के लिए...
बधनी कलां सब डिविजन में बिजली का बिल न भरने से बिजली निगम की तरफ से काटे गए वाटर वक्र्स के कनेक्शन को लेकर लोगों का आक्रोश निरंतर बढ़ रहा है।
स्थानीय लोगों ने बिजली बोर्ड व वाटर सप्लाई विभाग की कारगुजारी के खिलाफ नौ फरवरी को बिजली दफ्तर के बाहर आंदोलन करने की चेतावनी दी है। लोगों ने कहा कि पिछले एक सप्ताह से अधिक का समय होने के बावजूद मामले में किसी तरह की कार्रवाई नहीं की जा रही है।...