विज्ञापन
 
 
 
 
मुक्तसर

तीन पर नाड़ जलाने के आरोप में पर्चा

मुक्तसर -!- थाना लंबी पुलिस ने गांव मिड्डूखेड़ा के तीन किसानों पर नाड़ जला कर वातावरण दूषित करने और डीसी के आदेशों का उल्लंघन करने के आरोप में मामला दर्ज किया है। एएसआई बलजिंदर सिंह के अनुसार गांव के जगतेज सिंह ने थाने में शिकायत दर्ज करवाई है कि गांव के भूपिंदर सिंह, अमृतपाल सिंह और करमदीप सिंह ने अपने खेतों में फसल काटने के बाद नाड़ को आग लगा दी। इसके चलते जगतेज सिंह की लकडिय़ां भी जल गई। इसके अतिरिक्त ऐसा करके उन्होंने जहां वातावरण को दूषित किया, वहीं डीसी के आदेशों का उल्लंघन भी किया। एएसआई ने बताया कि इन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी गई है।
 

ट्रेन की नीचे आने से युवक और बजुर्ग की मौत

भास्कर न्यूज -!- मुक्तसर गिदड़बाहा में रेलगाड़ी की चपेट में आने के कारण एक नौजवान व एक बुजुर्ग की मौत हो गई। नौजवान...

एक्सईएन के खिलाफ दिए जाने वाले धरने पर चर्चा

मुक्तसर -!- पीएसईबी इंप्लाइज फैडरेशन ((एटक)) उपमंडल रूपाणा की बैठक अध्यक्ष छिंदरपाल सिंह की अध्यक्षता में हुई। बैठक...
 
 
 

11 यूनिट रक्तदान किया

मुक्तसर-!- जिला रेडक्रास सोसायटी ने बुधवार को सिविल अस्पताल में सचिव हरदेव कौर गिल की अध्यक्षता में रेडक्रास डे...

डीआरएम ने जानी यात्रियों की समस्याएं

भास्कर न्यूज-!- मुक्तसर फिरोजपुर रेल डिवीजन के डीआरएम नरेश कुमार गोयल ने बुधवार को रेलवे स्टेशन का औचक निरीक्षण...
 
 

और खबरें

 
 
 

  • May 10, 10:23
     
    मुक्तसर -!-थाना गिदड़बाहा की पुलिस ने एक महिला के साथ बलात्कार करने के आरोप में एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है, जबकि अभी तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। गिदड़बाहा की महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह दिन के करीब 11 बजे जसवीर सिंह पुत्र जगजीत सिंह के घर किसी कार्य के लिए गई थी। उनके घर में और कोई नहीं था तो इसी बात का लाभ लेते हुए जसवीर सिंह ने उसके साथ दुष्कर्म...
     

  • May 9, 01:12
     
    जीवन की हर असफलता सफलता की ओर बढऩे की प्रेरणा देती है। जो असफलताओं से निराश हो जाते हैं वह कभी भी सफलता के शिखर की ओर नहीं बढ़ पाते। मनुष्य को अपनी हर असफलता को सफलता की मंजिल का पड़ाव समझना चाहिए। जिस प्रकार मंजिल तक पहुंचने के लिए हर पड़ाव को पार करना बेहद जरूरी है उसी प्रकार सफलता पाने के लिए विफलताओं का सामना भी करना पड़ता है। यह प्रवचन श्री मोहन जगदीश्वर आश्रम कनखल हरिद्वार के...
     

  • May 9, 01:11
     
    गांव कोटली देवन में गत रात शैलर की मालिकी को लेकर चल रहा विवाद उग्र रूप धारण कर गया। इस दौरान दो गुटों में जहां जमकर फायरिंग हुई वहीं इस जानलेवा हमले में एक युवक बुरी तरह से घायल हो गया। सिविल अस्पताल में उपचाराधीन गांव कोटली देवन निवासी 31 वर्षीय जसविंदर सिंह ने बताया कि वह खेतीबाड़ी करता है और कुछ वर्ष पूर्व उसने मुक्तसर निवासी खरीद एजेंसी पंजाब एग्रो के इंस्पेक्टर जसवंत संधू के...
     

  • May 9, 01:11
     
    चुनाव के समय से ही चर्चा का विषय बनी ट्रक आपरेटर यूनियन के अध्यक्ष पद को लेकर चल रही अटकलों ने उस समय तनावपूर्ण स्थिति पैदा कर दी जब विधायक हरप्रीत सिंह कोटभाई द्वारा बनाई गई चार सदस्यीय कमेटी ने मंगलवार को पुलिस पार्टी समेत ट्रक यूनियन में प्रवेश किया। वहां मौजूद ट्रक ऑपरेटरों ने बलजीत सिंह खुंगर व मेजर सिंह बिल्ला विर्क की अगवाई में यूनियन के मुख्य गेट को ताला जड़ते हुए उक्त...
     

  • May 9, 01:10
     
    जिले के पेंशनधारकों को जून 2012 माह की पेंशन बैंक से ईबीटी प्रणाली से वितरित की जाएगी। यह जानकारी डीसी परमजीत सिंह ने गांव अरनीवाला वजीरा में इस योजना तहत बनाए जा रहे स्मार्ट कार्ड के कार्य का जायजा लेने के बाद दी। उन्होंने कहा कि इस योजना तहत जिले के सभी पेंशन धारकों के आईसीआईसीआई बैंक द्वारा गांव-गांव जाकर खाते खोले जा रहे हैं। इस दौरान लाभार्थियों की 10 अंगुलियों के निशान...
     

  • May 9, 01:10
     
    शहर के बीचोबीच व रेलवे स्टेशन से कुछ दूरी पर अंग्रेजों के जमाने का बना घंटा घर अनदेखी के चलते आज अपनी ही पहचान बचाने के लिए जद्दोजहद कर रहा है। हालांकि कुछ वर्ष पूर्व इसकी मरम्मत करवाने के साथ ही इस पर लगी घड़ी को भी चालू करवाया गया था। परन्तु कुछ समय के बाद ही इस घड़ी की सूईयों की रफ्तार थम गई थी, जोकि आज भी अपनी रफ्तार नहीं पकड़ पाई है। बनाने में लगे थे दो वर्ष बताते हैं कि गिदड़बाहा...
     

  • May 9, 01:09
     
    डीसी परमजीत सिंह ने मंगलवार को रेडक्रॉस भवन में जिले के स्कूल व कॉलेज प्रमुखों से बैठक कर स्कूल वाहनों में ट्रैफिक एक्ट व हाईकोर्ट की हिदायतों को लागू किए जाने की हिदायत दी। उन्होंने स्कूल वाहनों की कमी को पूरा करने के लिए स्कूलों को 7 दिन का समय देते हुए कहा कि यदि इसके बाद भी कोई स्कूल वाहन नियमों की अनदेखी करता पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उन्होंने...
     

  • May 8, 01:35
     
    कोटली रोड बस्ती में देहाती मजदूर सभा की एक बैठक सोमवार को आयोजित हुई, जिसमें बड़ी संख्या में महिला और पुरुष मजदूरों ने भाग लिया। जिलाध्यक्ष हरजीत सिंह मदरस्सा व महासचिव जगजीत सिंह जस्सेआणा ने मजदूरों की मांगों पर विस्तारपूर्वक जानकारी दी और बताया कि उन्हें हक हासिल करने के लिए एकजुट होना आवश्यक है। इस दौरान उन्होंने गरीबों को सरकार द्वारा दिया जाने वाला राशन जल्दी वितरित करने...
     

  • May 8, 01:25
     
    पंजाब किसान यूनियन के प्रांतीय अध्यक्ष रुलदू सिंह की अगवाई में एक शिष्टमंडल सोमवार को एसएसपी इंद्रमोहन सिंह व डिप्टी कमिश्नर परमजीत सिंह से मिला और इरादा ए कत्ल के एक मामले में पुलिस द्वारा की जा रही ढीली कार्रवाई से अवगत करवाते हुए आरोपियों को पकडऩे की मांग की। एसएसपी व डीसी ने उन्हें इस मामले में योग्य कार्रवाई करने का भरोसा दिलाया है। इस शिष्टमंडल में जज सिंह, मेजर सिंह, भीखी...
     
 
 
 
 
विज्ञापन
 

बड़ी खबरें

 
 
 
 
 
 
 
 
 

रोचक खबरें

 
 
 
 
 
 
 
 
 

बॉलीवुड

 
 
 
 
 
 
 
 
 

जीवन मंत्र

 
 
 
 
 
 
 
 
 

क्रिकेट

 
 
 
 
 
 
 
 
 

बिज़नेस

 
 
 
 
 
 
 
 
 

जोक्स

 
 
 
 
 
 
 
 
 

पसंदीदा खबरें

 
 
 
 
 
 
 
 
 

फोटोगैलरी

Most Viewed

समंदर में नहाके और भी.....
ऐश का फ़्लाइंग KISS
Just Added

3D नहीं यह है 'हाथों की कलाकारी'
लंदन के साची गैलरी की बेजोड़ प्रदर्शनी
 
 
 
विज्ञापन