कपूरथला-!- प्रदेश के शहरों को माडल स्वरूप देने के लिए निकाय विभाग की ओर से मास्टर प्लान बनाया है। तीन वर्षों में शहरों के सर्वपक्षीय विकास पर 8800 करोड़ रुपए खर्च करने की योजना बनाई गई है। यह जानकारी भाजपा लोकल बाडी सेल पंजाब के प्रदेशाध्यक्ष उमेश शारदा ने दी। उन्होंने बताया कि सरकार की ओर से जालंधर के निवासियों को 100 फीसदी सीवरेज व स्व'छ पानी मुहैया करवाने के लिए 212 करोड़ रुपए रिलीज किए जाएंगे। जालंधर स्थित कपूरथला चौक में फ्लाई ओवर का निर्माण कार्य शुरू करवाया जा रहा है, जिससे कपूरथला जाने के लिए समय की बचत होगी। उन्होंने बताया कि लोकल बाडी सैल द्वारा विकास कार्यों पर खर्च...