सड़क हादसे में घायल हुए शहर के सराफां मोहल्ला के रहने वाले सुखविंदर सिंह (50) का पीजीआई में निधन हो गया। सुखविंदर सिंह के शव को राहों लाकर उसका अंतिम संस्कार किया गया। सुखविंदर सिंह अपने पीछे पत्नी, तीन बेटियां व एक बेटा छोड़ गया है। गौरतलब है कि रविवार को माछीवाड़ा मार्ग पर गंदे पानी की निकासी के लिए बनाए गए नाले में सुखविंदर सिंह अपने मोटरसाइकिल सहित गिरकर जख्मी हो गया था, जिसे गंभीर चोटें आई थीं और उसे उपचार के लिए पीजीआई चंडीगढ़ में भर्ती करवाया गया था, लेकिन वहां पर उसका निधन हो गया। उधर, सुखविंदर सिंह का अंतिम संस्कार माछीवाड़ा मार्ग पर स्थित राहों के श्मशानघाट में...