सुशील पांडे त्न नवांशहर
शहर के सलोह मार्ग पर स्थित फ्रैंड्स कालोनी के प्रति नगर परिषद का रूख सही नहीं है जिस कारण यह कालोनी कई मूलभूत सुविधाओं से वंचित है।
इस कालोनी में शानदार मकान तो बने हुए हैं पर इन मकानों के आगे से गुजरती गलियां कच्ची हैं। नगर परिषद की तरफ से विकास कार्य न करवाए जाने के कारण इस शानदार कालोनी की दुर्दशा हो चुकी है। कालोनी में बारिश के दिनों में गुजरना तक मुश्किल हो जाता है। पानी की निकासी सही तरीके से न होने के कारण बारिश के दिनों में गलियों में कई-कई फुट तक पानी जमा हो जाता है, जिससे लोगों का अपने काम पर जाना तक मुश्किल हो जाता है।
अपनी इस मुश्किल को...
अमरेन्द्र मिश्रा त्नहोशियारपुर
नाबालिग लड़की को अगवा कर जबरदस्ती शादी करने व बाद में उसे व उसके परिवार को जान से मारने व आपराधिक मामलों में फंसाए जाने की धमकियां देने के मामले में चब्बेवाल पुलिस ने पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट को स्टेट्स रिर्पोट सौंप दी है।
जस्टिस आरएस मलिक ने रिपोर्ट को रिकार्ड में लेते एसएसपी होशियारपुर को आदेश दिए हैं कि वह नाबालिग लड़की की मेडिकल जांच...
भास्कर न्यूज त्न पोजेवाल
गत मंगलवार देर रात्रि हुए एक सड़क हादसे में गांव कटवारा के रहने वाले ओम पाल का गांव के श्मशान में अंतिम संस्कार कर दिया गया। ओम पाल (40), जोकि थाना राहों ट्रैफिक पुलिस में हैड कांस्टेबल के पद पर तैनात था, को पुलिस की टुकड़ी ने सलामी दी और पुलिस अधिकारियों द्वारा फूलमालाएं भेंट करने के बाद सैकड़ों की संख्या में लोगों ने अपनी नम आंखों के साथ उन्हें अंतिम विदाई...
भास्कर न्यूज त्न बलाचौर
शहर के एक गैस उपभोक्ता ने एसडीएम के पास गैस एजेंसी के अधिकारियों के खिलाफ दुव्र्यवहार की शिकायत की है, जिस पर एसडीएम अनुपम कलेर ने नायब तहसीलदार को मामले की जांच करने के निर्देश दिए।
नायब तहसीलदार धर्मेंद्र गिल ने बताया कि वार्ड नंबर 11 में रहने वाले राम पाल पुत्र जगन नाथ ने दी एसडीएम को दी अपनी शिकायत में कहा है कि उसने शहर की एक गैस एजेंसी में फोन के माध्यम...
भास्कर न्यूजत्न बंगा
गांव लंगेरी रेलवे क्रासिंग पर पुलिस ने एक स्कूटी सवार महिला को 17 ग्राम हेरोइन सहित काबू करके एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।
मामले की थाना सदर के एसएचओ जीवन कुमार कालिया ने बताया कि वीरवार को पुलिस ने एसआई केवल सिंह, एएसआई विजय कुमार, हवलदार जगतार सिंह तथा महिला कांस्टेबल हरजिंदर कौर के साथ गांव ढाहां-लंगेरी रेलवे क्रासिंग पर नाका लगाया हुआ था। इस...
भास्कर न्यूज त्न बंगा
गांव खटकड़कलां में एनआरआईज की ओर से गठित किए गए शहीद भगत सिंह कबड़्डी ट्रस्ट की ओर से सातवें कबड्डी कप के फाइनल मैच में शहीद बचन सिंह कबड्डी क्लब दिड़बा की टीम ने पावरकॉम की टीम को पराजित करके ट्राफी पर कब्जा किया। कबड्डी कप की शुरूआत अरदास करके की गई।
पहले मैच का उद्घाटन एसजीपीसी सदस्य जत्थेदार सुखदेव सिंह भौर ने किया। गांव के शहीद-ए-आजम सरदार भगत सिंह...
भास्कर न्यूज त्न नवांशहर
श्री गुरु रविदास जी के प्रकाश पर्व के अवसर पर बुधवार को श्री गुरु रविदास मंदिर में प्रबंधक कमेटी की ओर से धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सुबह के समय सहज पाठ के भोग डाले गए और इसके उपरांत धार्मिक दीवान सजाए गए। आयोजकों के अनुसार इस दौरान भाई गुरचरन सिंह व साथी, सोहन लाल दीवाना एंड पार्टी, चरन निगाह, दिलबरजीत दिलबर के अलावा कई संगीतक व कीर्तनी जत्थों...
भास्कर न्यूज त्न नवांशहर
नवांशहर के वार्ड नंबर 17 व वार्ड नंबर 15 के अंतर्गत आने वाले नई आबादी क्षेत्र में कूड़े के अस्थाई डंप ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। कूड़े के कारण उठ रही दुर्गंध से परेशान लोगों ने संघर्ष की चेतावनी दी है। लोगों के अनुसार रेलवे स्टेशन के बिल्कुल साथ लगते इस रिहायशी क्षेत्र में सफाई व्यवस्था की तरफ ध्यान नहीं दिया जा रहा। लोगों के अनुसार इस संबंध में कई बार...
भास्कर न्यूज त्न बंगा
गांव जींदोवाल में आयोजित श्री गुरु हरगोबिंद साहिब मेमोरियल फुटबाल टूर्नामेंट के फाइनल मैच में गांव जींदोवाल की टीम ने गांव काहमा की फुटबाल अकादमी को पैनल्टी शूट में 3-2 गोलों के अंतर से पराजित करके ट्राफी पर कब्जा किया। कार्यक्रम के दौरान सिख नेशनल कालेज के प्रिंसिपल डा. डीजे सिंह व खालसा स्कूल के हैड मास्टर हरजीत सिंह माहिल मुख्य मेहमान रहे। टूर्नामेंट...
तीन ग्राम हेरोइन के साथ एक गिरफ्तार
नवांशहरत्न थाना सिटी नवांशहर पुलिस ने एक व्यक्ति को तीन ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार करके मामला दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार सीआईए स्टाफ के एएसआई गुरमेल सिंह की ओर से पुलिस पार्टी के साथ शकी पुरुषों की तलाशी लेने के लिए की गई गश्त के दौरान गांव बेगमपुर गेट के समीप एक व्यक्ति को पकड़ा गया। पुलिस के अनुसार इस व्यक्ति ने पुलिस टीम को देखकर भागने...