घरोटा । शिव मंदिर दर्शोपुर में पांच दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम के चौथे दिन सोमवार को पांच कुंडीय हवन यज्ञ आयोजित किया गया। इस अवसर पर मंदिर में पंडितों के मंत्रोचारण के बाद मंदिर परिसर में राधाकृष्ण की मूर्ति स्थापित की गई। मंदिर के पुजारी पंडित दयाराम शर्मा ने बताया कि १६ नबंवर से मंदिर में हवन यज्ञ शुरू किया गया था। उन्होंने बताया कि मूर्ति स्थापना से पहले मूर्तियों को क्षेत्र के मंदिरों का भ्रमण करवाया गया और तत्पश्चात दूध से नहलाकर मूर्ति को मंदिर परिसर में स्थापित किया गया है और कार्यक्रम के अंतिम दिन मंगलवार को विशाल भंडारा आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर...