जम्हूरी किसान सभा ने मांगों को लेकर शुक्रवार को प्रधान बलवीर सिंह की अध्यक्षता में मलिकपुर में रोष रैली की। इस दौरान किसानों की ओर से पंजाब सरकार की किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ नारेबाजी की गई। प्रधान बलवीर सिंह ने कहा कि सरकार विभागों का निजीकरण करने पर तुली हुई है, जबकि ऐसा होने से गरीबों का जीना मुश्किल हो जाएगा। सरकार की ओर से गरीब वर्ग व छोटे किसानों के हित में कार्य करने की बजाए उन्हें दी जाने वाली सुविधाएं छीनी जा रही हैं। दिन प्रतिदिन बढ़ रहे खाद की कीमतों के कारण किसान परेशान हैं। उन्होंने सरकार से सरकारी विभागों के निजीकरण के फैसले को रद्द करने और छोटे...