माता कौशल्या सरकारी अस्पताल के मरीज अपनी बीमारी से इतने परेशान नहीं हैं जितना उन्हें अस्पताल में घूम रहे चूहे परेशान कर रहे हैं।
मरीजों का कहना है कि रात को वार्डों में चूहों का आतंक शुरू हो जाता है। इससे मरीज व साथ आए अटैंडेंट पूरी रात ठीक से सो नहीं पाते हैं। अस्पताल में इलाज करवा रही मनदीप ने कहा कि अस्पताल के पुराने बने वार्डों में चूहों की काफी भरमार है। अस्पताल में पीने के पानी की भी दिक्कत है। इस कारण रोजाना घर से पानी लाना पड़ता है।
समस्या हल करेंगे : एमएस
मेडिकल सुपरिटेंडेंट डा. मधुरिमा ने कहा कि अस्पताल में चूहों के आतंक की बात उनके नोटिस में पहली बार आई है। इस...
पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से एफिलिएटिड स्कूलों के एग्जाम सेंटर्स में अपने खर्च पर सीसीटीवी कैमरे लगाने के आदेश के खिलाफ बुधवार को रिकोग्नाइज्ड एफिलिएटिड स्कूलज एसोसिएशन (रासा) व बोर्ड पदाधिकारियों के बीच बैठक बेनतीजा रही। बोर्ड चेयरमैन डा. दलबीर सिंह ढिल्लों के सेमिनार में भाग लेने के लिए हैदराबाद जाने के चलते यह बैठक ज्यादा देर तक नहीं चली। इस कारण इस मुद्दे को लेकर कोई...
बीटेक पूरी हो चुकी है और अब एमटेक और एमबीए में से क्या करें, कौन-सी डिग्री अच्छी नौकरी दिला सकती है। ऐसे ही बहुत से सवाल के जवाब स्टूडेंट्स ने थापर यूनिवर्सिटी में पहले करियर फेयर के दौरान जाने।
स्टूडेंट्स की समस्या हल करने के लिए इंडियन सोसायटी ऑफ टेक्निकल एजुकेशन (आईएसटीई) द्वारा आयोजित फेयर में 25 प्राइवेट संस्थानों के प्रतिनिधियों ने जानकारी दी। यूनिवर्सिटी और अन्य संस्थाओं...
सरहिंद रोड पर अवतार कंडे के पास बुधवार को ट्रक ने स्कूटी सवार स्कूली छात्रा को कुचल दिया। हादसे में हसनप्रीत कौर (उम्र करीब 15 वर्ष) पुत्री सतवंत सिंह निवासी दीप नगर की मौत हो गई।
हादसे में स्कूटी पर सवार उसके भाई-बहन घायल हो गए। दोपहर के समय हसनप्रीत अपने छोटे भाई व बहन के साथ स्कूटी पर स्कूल से घर लौट रही थी।
रास्ते में ट्रैफिक जाम होने पर उसने स्कूटी रोक ली, लेकिन पीछे खड़े ट्रक ने...
चुनाव के दौरान शहर में कुल 96 अवैध इमारतों का निर्माण किया गया। निगम कमिश्नर गुर लवलीन सिंह के आदेश पर शहर के चारों सेक्टरों के जूनियर इंजीनियर्स द्वारा बुधवार को निगम प्रशासन को सौंपी सर्वे रिपोर्ट में यह खुलासा हुआ है।
भास्कर के पास मौजूद इस गोपनीय रिपोर्ट में इन अवैध इमारतों का उल्लेख कर हर इमारत की फोटो भी साथ लगाई गई है ताकि पूरी तरह पड़ताल की जा सके। निगम के अस्सिटेंट...
भतीजी की हत्या के मामले में जिला अतिरिक्त सेशन जज सुमित मल्होत्रा की अदालत ने अमरीक सिंह निवासी छड़बड़ (बनूड़) को उम्रकैद की सजा सुनाई है।
अदालत ने दोषी को 50 हजार रुपए जुर्माना भी किया है। अदालत ने मामले में अन्य आरोपी सुखा सिंह निवासी असंत जिला करनाल (हरियाणा) को बरी कर दिया है।
शिकायतकर्ता कस्तूर सिंह निवासी डेरा गामा असंत, जिला करनाल ने पुलिस में दर्ज शिकायत में बताया था कि उसके...
पंजाब में स्टेट सेक्टर के तहत नया थर्मल पावर प्लांट स्थापित करने की प्रक्रिया दोबारा शुरू हो गई है।
प्रस्तावित थर्मल पावर प्लांट की साइट फाइनल करने के लिए पावरकॉम के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की मीटिंग इसी सप्ताह तय कर दी गई है। साइट फाइनल होने के
बाद प्रोजेक्ट के लिए कंसलटेंट तय किए जाएंगे।
इन तथ्यों पर रहा फोकस
उन्होंने बताया कि उक्त दोनों स्थानों का जायजा लेते समय कमेटी ने...
भ्रष्टाचार के मामले में जिला अतिरिक्त सेशन जज निर्भय सिंह गिल की अदालत ने बिजली बोर्ड के आरोपी जूनियर इंजीनियर अश्वनी कुमार निवासी गणेश नगर, राजपुरा को बरी कर दिया है।
आरोपी के खिलाफ शिकायतकर्ता भरपूर सिंह निवासी गांव मंडियाणा, राजपुरा ने विजिलेंस पुलिस के पास शिकायत दर्ज करवाई थी, उसने अपनी शिकायत में बताया था कि उनके खेत में पांच हॉर्स पावर की मोटर उसके पिता के नाम पर लगी हुई...
वायदे के बाद भी पे ग्रेड में बढ़ोतरी न करने से नाराज अब सेहत विभाग के दर्जा तीन व दर्जा चार मुलाजिम सरकार को घेरने की तैयारी में जुट गए हैं।
मुलाजिमों का आरोप है कि सरकार ने उनके सहयोगियों के कई दर्जों के मुलाजिमों के पे ग्रेड में बढ़ोतरी कर दी है, लेकिन उनके साथ वायदा करके भी यह फैसला लागू नहीं किया गया है। कर्मचारी दल भगड़ाना अब इस मुद्दे को लेकर जल्द ही पंजाब व हरियाणा हाईकोर्ट...
राजपुरा रोड स्थित छोटी नदी पुल पर मंगलवार दोपहर सड़क हादसे के बाद जाम लग गया। पुलिस एक घंटे बाद घटनास्थल पर पहुंची। दोपहर बाद करीब एक बजे पुल पर दो ट्रकों में टक्कर के बाद एक ट्रक सड़क पर पलट गया।
दूसरे ट्रक का ड्राइवर फरार हो गया। हादसे के बाद सड़क पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। करीब एक घंटे तक चार पहिया वाहन चालक जाम में फंसे रहे, लेकिन पुलिस या हाईवे पैट्रोलिंग पर तैनात गाड़ी...