भास्कर न्यूज -!- कपूरथलागांव लखन खुर्द में विवाहित 30 वर्षीय महिला हरदीप कौर ने पति व ससुराल पक्ष पर मामूली तकरार व छोटी मोटी बातों व मायके से बार बार नई मांग कर घरेलू वस्तुएं मांगने का आरोप लगाया है। हरदीप कौर की डेढ़ वर्षीय पुत्री की माता है, पीडि़ता ने कहा कि मांग पूरी न होने तथा गाली गलौच मारपीट का विरोध करने पर उसे बुरी तरह प्रताडि़त किया जाता था। घायल ने बताया कि कुछ वर्ष पूर्व उसकी शादी गांव लखन खुर्द के निवासी युवक अवतार चंद पुत्र कर्म चंद के साथ हुई थी। उसका पति एक फैक्टरी में काम करता है तथा बड़ी मुश्किल से घर का खर्च चल पाता है, जिस कारण वह तथा उसका परिवार उसके मायके...