संगरूर -!-भीषण गर्मी को देखते हुए शहर में विभिन्न स्थानों पर छोलों के लंगर व ठंडे-मीठे पानी की छबीलें लगाई गई। सुनामी गेट, छोटा चौक, पटियाला गेट में मीठे पानी की छबील व बड़ा चौक में छोलों का लंगर लगाया गया। सुनामी गेट पर शहीद भगत सिंह टैक्सी स्टैंड व मार्कफैड की ओर से लगाई गई ठंडे-मीठे पानी की छबील में सेवा कर रहे जश्न स्टूडियो काला, सुखी बावा, डैनी, बेदी ने बताया कि मार्केट की ओर से प्रत्येक वर्ष गर्मी के दिनों में ठंडे-मीठे पानी की छबील लगाई जाती है। छबील से राहगीरों को काफी राहत मिलती है। छबील पर पहुंचे राहगीर जसवीर, दीपक, अनुज ने मार्केट के इस नेक काम की प्रशंसा करते हुए कहा...