पीसांगन/अजमेर.ब्यावर पुलिस की स्पेशल टीम ने निकटवर्ती गांव दांतड़ा में दबिश देकर एक टाइगर, दो चिंकारा और एक हिरण की खाल समेत एक जने को गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक राजेश मीणा के मौखिक आदेशों के आधार पर ब्यावर ग्रामीण उपाधीक्षक प्रीति चौधरी के नेतृत्व में टीम गठित कर दोपहर बाद कोई साढ़े तीन बजे दांतड़ा निवासी पन्ना लाल (45) पुत्र सन्नो हरिजन के घर दबिश दी तो उसने वहां से भागने की कोशिश की। कांस्टेबल शंकर लाल, मोहित सिंह, लक्ष्मण सिंह और जगदीश की मुस्तैद घेराबंदी के चलते आरोपी भागने में कामयाब नहीं हो पाया। घर और उसके आसपास तलाशी में टीम ने पास ही के खंडहर में एक मादा...
अजमेर.उर्स में पुलिस के सैकड़ों अधिकारियों की ड्यूटी के बीच अजमेर पुलिस को फिर से आईना दिखाते हुए शहर में...
ब्यावर.ब्यावर सिटी थाना पुलिस ने शनिवार को मुखबिर की इत्तला पर एक चरस तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके...
अजमेर. पैरोल से तीन माह पूर्व फरार हुए हत्या के मामले में जोधपुर की सेंट्रल जेल में आजीवन कारावास की सजा काट रहे एक...
अजमेर.दूसरी पत्नी के साथ मिलकर पहली पत्नी को केरोसीन उड़ेलकर जलाने के मामले में आरोपी पति गुलाब शाह का तकिया तोपदड़ा निवासी मनोज पुत्र रामसिंह और उसकी दूसरी पत्नी प्रेम को सेशन कोर्ट ने शुक्रवार को उम्र कैद से दंडित किया है।
सेशन जज अजय कुमार शारदा ने मनोज और प्रेम को पांच-पांच हजार रुपए जुर्माना भी अदा करने के आदेश दिए हैं। मामले के अनुसार मनोज की पहली पत्नी बबली (30) को 19 जून 2010 की...
जैतसर(श्रीगंगानगर).खुला बंदी शिविर (खुली जेल) से गुरुवार रात एक कैदी फरार हो गया। हनुमानगढ़ की लोहिया कॉलोनी निवासी पालसिंह उर्फ जसपालसिंह 14 साल की सजा में से साढ़े तेरह वर्ष की सजा काट चुका है। शिविर के प्रभारी किशनलाल ने पुलिस थाने में पालसिंह (32) के खिलाफ मामला दर्ज कराया। एक व्यक्ति ने भी कैदी के खिलाफ नाबालिग पोती को बहला फुसला कर भगाने का मामला दर्ज कराया है।
रात साढ़े दस...
अजमेर. गेगल आखरी में गुरुवार को एक ही परिवार के लोग खेत के रास्ते को लेकर आमने-सामने हो गए। कहासुनी के बाद हुए खूनी संघर्ष में महिलाओं सहित 10 लोग लहूलुहान हो गए। पीड़ित पक्ष की ओर से गेगल थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
पुलिस के मुताबिक गेगल आखरी निवासी गोविंद गुर्जर और रायमल गुर्जर के बीच पारिवारिक रंजिश है। खेत के रास्ते को लेकर दोनों परिवार आमने-सामने हो गए। गोविंद ने...
अजमेर.चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग में फर्जी अंकतालिका के आधार पर एक महिला ने 28 साल तक सरकारी नौकरी कर ली। मामला उजागर होने के बाद महिला कर्मचारी के खिलाफ जांच शुरू की गई, जिसमें पाया गया कि फर्जी अंकतालिका से उसने प्रसाविका प्रशिक्षण प्राप्त कर महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता (प्रसाविका) के रूप में सरकारी नौकरी हासिल की थी। इस जांच रिपोर्ट से चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं जयपुर के...
अजमेर.अजमेर, भीलवाड़ा, राजसमंद और पाली जिले में 60 बड़ी वारदातों को अंजाम दे चुके कुख्यात अपराधी मोखमसिंह को पुलिस की स्पेशल टीम ने मंगलवार देर रात ब्यावर के निकट ग्राम लसानी प्रथम में गिरफ्तार कर लिया। मोखम को गिरफ्तार करने गांव पहुंची पुलिस पर उसने पिस्टल से फायर किए। इसके बाद पुलिस ने 12 राउंड फायरिंग की।
देर रात दो घंटे तक गोलियां चलती रहीं। बाद में मोखमसिंह ने मौके से भागने...
ब्यावर.कुख्यात अपराधी मोखमसिंह ने तत्कालीन एएसपी डॉ. राहुल जैन को फोन कर गिरफ्तार करने का चैलेंज दिया था। पुलिस ने मोखम के गांव में कई बार दबिश दी लेकिन वह पकड़ा नहीं जा सका। मुखबिर तंत्र भी मोखम की पल-पल की खबर पुलिस को देकर सहयोग कर रहा था लेकिन हर बार उसे कार्रवाई की भनक लग जाती थी। ठिकाने बदलने में माहिर मोखम ब्यावर से सटे जंगलों व पहाड़ी क्षेत्र में छिपा हुआ था। देर रात वह अपने...
मदनगंज-किशनगढ़.यज्ञनारायण अस्पताल के सामने स्थित सिटी जिम में 8 वर्षीय बालक से अश्लील हरकतें करने पर परिजनों ने सिटी जिम में मंगलवार रात्रि 8.30 बजे जमकर हंगामा मचाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जिम संचालक अनिल जैन को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू की।
स्वीमिंग के दौरान करतूत
पुलिस के अनुसार शिवाजी नगर रोटरी क्लब के पास निवासी एक आठ वर्षीय बालक प्रतिदिन की तरह सरकारी अस्पताल...