जैन श्वेतांबर मूर्तिपूजक संघ बिजयनगर द्वारा ग्रामीण क्षेत्र में सर्दी से बचाव के लिए जरूरतमंदों को कंबल वितरित किए गए। टीकम चंद गोखरू ने बताया कि वर्धमान सेवा केंद्र धोलका के सहयोग से संघ की ओर से जरूरतमंदों को कंबल वितरित किए जा रहे है। रविवार को संजय नगर, बरल द्वितीय, खारी का लांबा, राताकोट व कानिया में करीब 101 कंबल वितरित किए गए। समाजसेवी पारस मल गेलड़ा, सुखराज चौरडिय़ा सहित अन्य मौजूद रहे। अब तक देवलिया कला, चांपानेरी, नागोला, निमेड़ा, बिजयनगर पालिका क्षेत्र, आसन नगर बड़ली, सथाना हियालिया, पाड़लिया, एकलसिंहा, शिखरानी, भैरूखेड़ा सहित अन्य गांवों में करीब 400 कंबल वितरित...