भास्कर न्यूज त्न नसीराबाद
नगर के मुख्य बाजार में गंदे और दूषित पेयजल आपूर्ति से नागरिक परेशान हो गए। कांग्रेस सेवादल के पूर्व अध्यक्ष भोला शंकर गर्ग ने छावनी अधिशासी अधिकारी डीएस खत्री को शिकायत कर बताया कि आपूर्ति शुरू होने पर लगभग 10 मिनिट तक गंदा और बदबूदार पानी आता है उसके बाद आपूर्ति सही होती है। ऐसे में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।
गर्ग के अनुसार बाद में भी पानी दूषित ही रहता होगा लेकिन पाइप लाइन में पानी बढ़ जाने के कारण गंदापन दिखता नहीं। गर्ग ने आरोप लगाया कि वे दूषित और गंदे पेयजल आपूर्ति की शिकायत वाटर फोरमैन सतीश कुमार को पहले भी कर चुके है...
बीस सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति के अध्यक्ष डॉ.करण सिंह यादव का स्थानीय यादव समाज ने सोमवार को डाक बंगले में भव्य स्वागत किया। डा.यादव जयपुर से ब्यावर जाते समय रुके थे। डॉ.यादव ने बीस सूत्रीय कार्यक्रम के अंतर्गत राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देकर उनका लाभ आमजन को दिलवाने की अपील की। स्थानीय यादव समाज के छावनी पार्षद मुरली यादव, भंवरलाल...
भीलवाड़ा मार्ग स्थित ग्राम बांदनवाड़ा के निकट एक कार ने बाइक के टक्कर मार दी। दुर्घटना में बाइक सवार सवाईपुरा निवासी राधाकिशन घायल हो गया। जिसे 108 सेवा एंबुलेंस ने राजकीय अस्पताल पहुंचाया। जानकारी के अनुसार कार अजमेर से अहमदाबाद लौट रही थी और घायल राधाकिशन बांदनवाड़ा से अपने गांव जा रहा था।
सदर थाना पुलिस ने ग्राम बूबाणिया में एक युवक को झगड़ा करने पर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी विनोद वैष्णव के विरुद्ध इसी गांव के पुखराज कुमावत ने परिवाद दिया था। पुलिस जब जांच के लिए पहुंची तो आरोपी विनोद झगडऩे लगा। जिसेे शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया।
बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद की रविवार को संपन्न संयुक्त बैठक में अजयमेरू का नाम अजमेर शरीफ करने के राज्य सरकार के निर्णय का विरोध किया गया। परिषद के नवनियुक्त प्रखंड मंत्री संजय मेहरा के अनुसार राज्य सरकार ने तुष्टिकरण की नीति के अंतर्गत अजमेर का नाम बदलने का निर्णय किया, जो गलत है। बैठक में परिषद के विभागीय मंत्री रामेश्वरलाल बाबा ने घोषणा की कि मंगलवार सुबह 11 बजे इस बारे में...
ग्राम बुधपुरा में एक किसान की कीटनाशक छिड़काव करते समय मुंह में कीटनाशक चले जाने से मृत्यु हो गई। बुधपुरा निवासी असीफ मेहरात पुत्र बीरम ने सदर थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई कि उसके पिता बीरम (37) पुत्र छोटू मेहरात शुक्रवार को खेतों में कीटनाशक का छिड़काव करते समय बेहोश हो गए थे और उन्हें स्थानीय राजकीय अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया था। इलाज के दौरान रविवार सुबह बीरम की मृत्यु हो...
भीलवाड़ा मार्ग पर शुक्रवार देर रात जगपुरा की ढाणी के पास ट्रक लूटने की वारदात के आरोपियों या ट्रक का रविवार तक कोई सुराग नहीं मिला। सदर थाना प्रभारी अनवर खान के अनुसार नगर के चारों तरफ के टोल नाकों पर ट्रक के नंबरों के आधार पर पूछताछ की गई लेकिन कोई पुख्ता जानकारी नहीं मिली। पुलिस ने शनिवार रात को अलवर जिले में कई संदिग्ध ठिकानों पर दबिश दी लेकिन पुलिस को ट्रक या लुटेरों का कोई...
भीलवाड़ा राजमार्ग स्थित जगपुरा की ढाणी के आगे शुक्रवार देर रात एक ट्रक को बोलेरो में सवार लुटेरे जबरन ले गए और ड्राइवर व खलासी को मारपीट कर बांधने के बाद दिलवाड़ी के जंगल में पटक गए।
ग्राम बख्ता का खेड़ा आसींद निवासी ड्राइवर तेजमल गुर्जर पुत्र नंदा गुर्जर ने सदर थाने में शनिवार को रिपोर्ट दर्ज करवाते हुए बताया कि वे कबाड़ का सामान भरकर शुक्रवार को अंकलेश्वर से बगरू आए थे। ट्रक...
नगर कांग्रेस ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को ज्ञापन भेजकर राशन वितरण का उपभोक्ता सप्ताह माह के अंत में रखने का विरोध किया है। अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष इश्तियाक अहमद कुरैशी ने बताया कि पहले राशन वितरण माह के शुरू में किया जाता था। बाद में उसे 15 तारीख से किया गया, इसे बढ़ाकर 22 तारीख से कर दिया गया, जो अनुचित है। माह के अंतिम सप्ताह में अधिकांश लोगों के पास आर्थिक तंगी के कारण...
ग्राम मोराझड़ी निवासी कमला रैगर ने रघुनाथ खेड़ा निवासी आरोपियों पर जबरदस्ती खेत में घुस कर खड़ी फसल को जेसीबी से नष्ट कर देने और मारपीट करने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया। न्यायिक इस्तगासे के माध्यम से दर्ज मामले में कमला देवी ने आरोप लगाया कि रघुनाथ खेड़ा में उसकी कब्जे शुदा जमीन पर 20 जनवरी को आरोपी कैलाश नाईक, अमरचंद, सोहन, रतन, सत्तू और दौराई निवासी श्योराज ने जेसीबी से खेत...