February 17, 04:21
![]()
ग्राम दांता बीर स्थित आर्य नारायणी देवी टीटी कॉलेज में सांस्कृतिक कार्यक्रम और खेलकूद गुरुवार को संपन्न हुए। उपप्राचार्या डा.रीटा पारीक के अनुसार पौधरोपण के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रमों के अंतर्गत एकल गायन, एकल औ सामूहिक नृत्य, लघु नाटिका आदि आयोजित किए गए। इस दौरान 100 मीटर दौड़, रिले रेस, जलेबी रेस, चम्मच रेस और तीन टांग रेस आदि खेलकूद आयोजित किए गए।