विज्ञापन
 
 
 
Home >> Rajasthan >> Ajmer Zila >> Nasirabad
 
नसीराबाद
 
 
 
 

  • March 14, 02:37
     
    नागरिकों ने छावनी प्रशासन से साफ सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने और कीटनाशक के छिड़काव की मांग की। समाजसेवी मास्टर बाबूखान के अनुसार इन दिनो मौसम बदलने के कारण शहर में मच्छरों की भरमार हो गई है जिससे कई लोगों को मलेरिया और वायरल फ्लू की शिकायत हो रही है। खान ने गली मोहल्लों की नालियों और कचरों के ढेर को साफ करवाने तथा एक पखवाड़े तक नियमित रूप से कीटनाशकों का छिड़काव करवाने की मांग की।
     

  • March 14, 02:36
     
    नगर कांग्रेस ने छावनी अधिशासी अधिकारी डीएस खत्री से हनुमान चौक स्थित पुराने मिशन अस्पताल में प्रसव सुविधा उपलब्ध कराने की मांग की है। प्रचार मंत्री इश्तियाक अहमद कुरैशी ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर मिशन अस्पताल का कब्जा छावनी परिषद को मिलने के बाद अब इसे बंद कर रखा है। उन्होंने मिशन अस्पताल के बाहर तीन तरफ दुकानें बनाकर किराए के लिए नीलामी करने और अंदर जनाना अस्पताल चालू करने...
     

  • March 14, 02:31
     
    युवक कांग्रेस ने स्थानीय उपकोषालय में स्टांप उपलब्ध कराने की मांग मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को ज्ञापन भेजकर की। युवक कांग्रेस के विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष दीपक प्रजापति ने ज्ञापन में बताया कि नगर में उपकोषालय होने के बावजूद स्टांप अजमेर से लाने पड़ते है जिससे कई बार स्टांप वेंडरों के पास स्टांप ही उपलब्ध नहीं होते। प्रजापति के अनुसार स्थानीय उपकोषालय पहले दिन स्टांप वेंडरों के...
     

  • March 14, 02:31
     
    श्रीनगर मार्ग स्थित भारत पेट्रोलियम गैस रिफिलिंग प्लांट पर आपदा प्रबंधन का पूर्वाभ्यास शुक्रवार को किया जाएगा। टेरिटरी समन्वयक प्रशांत शुक्ला के अनुसार पूर्वाभ्यास में जिला कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक, एसडीएम, कंट्रोलर आफ एक्सप्लोसिव आदि अधिकारियों को आमंत्रित किया गया है।
     

  • March 14, 02:30
     
    भास्कर न्यूज त्न नसीराबाद नगर में बुधवार को शीतला सप्तमी की पूजा अर्चना की जाएगी। इस अवसर नगर के जलेश्वर मंदिर गली स्थित मुख्य शीतला माता मंदिर पर, कुम्हार मोहल्ला रामदयाल मोहल्ला आदि क्षेत्रों में बुधवार को शीतला माता की पूजा अर्चना कर बासी पकवानों का भोग लगाया जाएगा और कहानी सुनी जाएगी। नगर में मंगलवार को दिन भर महिलाएं घरों में बुधवार के लिए पकवान आदि बनाने में व्यस्त रही।...
     

  • March 14, 02:30
     
    अस्पताल में मंगलवार को एक महिला के पेट से डॉक्टरों ने 1 किलो की गांठ निकाली। डॉ. सुभाष जैन, डॉ. हिमांशु जोशी, देवेन्द्र चौहान मेलनर्स और एलिजाबेथ इमानवैल की टीम ने दांता निवासी संजू के अंडाशय में बन गई एक किलो गांठ को निकाल दिया। महिला पेटदर्द से परेशान थी। राव का देहांत सरवाड़ त्न कस्बे के चौधरी मोहल्ला निवासी अध्यापक राजेन्द्र राव के पिता सेवानिवृत गिरदावर मदनसिंह राव का सोमवार...
     

  • March 14, 02:28
     
    एसीजेएम ने जानलेवा हमला करने के 2 आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज देने के आदेश दिए। सिटी थाना पुलिस ने आरोपियों कोली मोहल्ला निवासी मनोज तंवर पुत्र बाबूलाल और इसके भाई पूनमचंद को शनिवार को गिरफ्तार कर दो दिन पुलिस रिमांड पर रखने के बाद मंगलवार को अदालत में पेश किया था। आरोपियों के विरुद्ध धुलंडी पर चाकू से वार कर नवीन पुत्र महावीर पर जानलेवा हमला करने का आरोप था।
     

  • March 13, 02:36
     
    मुस्लिम छात्र संगठन ने केन्द्र सरकार द्वारा घोषित अल्पसंख्यकों हेतु 4.5 प्रतिशत आरक्षण को लागू करने की मांग की। विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष मोहम्मद इम्तियाज कुरैशी ने राज्य के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को ज्ञापन देकर बताया कि केन्द्र सरकार ने गत 1 जनवरी 2012 को आरक्षण की घोषणा कर लागू भी कर दिया लेकिन राज्य सरकार ने आरक्षण अब तक लागू नहीं किया जिससे अल्पसंख्यकों के हितों पर कुठाराघात हो...
     

  • March 13, 02:35
     
    ग्राम बलवंता निवासी महिला ने सोमवार रात अपने पति पर बेवजह झगड़ा कर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए सदर थाने में शिकायत की। सूचना मिलने पर पुलिस ने बलवंता पहुंचकर पति डोटलाई नागौर निवासी अर्जुनसिंह पुत्र रणजीत सिंह से पूछताछ की और उसके नहीं मानने पर पुलिस ने अर्जुनसिंह को शांतिभंग करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया।
     

  • March 13, 02:34
     
    ब्यावर मार्ग स्थित नवोदय विद्यालय मोड़ पर रविवार मध्य रात्रि को वैन की टक्कर से एक बाइक चालक युवक घायल हो गया। जिसने अस्पताल पहुंचते समय दम तोड़ दिया। जानकारी के अनुसार स्थानीय काली माई मोहल्ला निवासी युवक पीतांबर पुत्र जीवत राम अपने मित्र कुम्हार मोहल्ला निवासी प्रदीप पुत्र उत्तमचंद के साथ हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी से रविवार रात नसीराबाद लौट रहा था। पीतांबर के साथ दूसरी बाइक पर...
     

  • March 13, 02:34
     
    ब्यावर मार्ग स्थित बीड़ावाली माता मंदिर के आगे एक बाइक चालक ने साइकिल सवार के टक्कर मार दी। दुर्घटना में साइकिल चालक भवानीखेड़ा निवासी मंगला पुत्र अजीमा रावत गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे स्थानीय अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया। घायल मंगला के चाचा भवानीखेड़ा निवासी गैना सिंह पुत्र कज्जासिंह ने बाइकसवार करण सिंह के विरुद्ध तेजी और लापरवाही से बाइक चलाकर भतीजे को घायल कर देने...
     

  • March 13, 02:34
     
    उपजिला मजिस्ट्रेट कमला अलारिया ने सोमवार को एक पीडि़त पिता को राहत देते हुए उसके पुत्रों को पिता के भरण पोषण के लिए प्रतिमाह 6 हजार रुपए देने के आदेश दिए। मजरा मस्जिदों का बाडिय़ा राजोसी निवासी कालू चीता पुत्र उजीरा ने गत 25 मई 2011 को एक इस्तगासा पेश कर अपने पुत्रों इब्राहिम, हमीद, अमीर और सलमान खां पर आरोप लगाया कि चारों पुत्रों ने उसे बेसहारा छोड़ दिया और खाने पीने रहने को नहीं देते।...
     

  • March 13, 02:33
     
    रविवार रात निकटवर्ती ग्राम राजोसी के पास एक लोडिंग टेंपो पलट जाने से महिला घायल हो गई। जानकारी के अनुसार राजोसी निवासी जरीना पत्नी मोहम्मद भवानीखेड़ा से राजोसी टैम्पो में जा रही थी। राजोसी के पास उखड़ी सड़क के कारण टेंपो पलट गया और महिला घायल हो गई। घायल महिला को स्थानीय राजकीय अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया।
     

  • March 13, 02:33
     
    उपखंड अधिकारी कमला अलारिया द्वारा सोमवार को सरकारी कार्यालयों के औचक निरीक्षण के दौरान तहसीलदार, नायब तहसीलदार सहित कई स्कूलों के हैडमास्टर, डाक्टर और सरकारी विभागों के आला अधिकारी अनुपस्थित पाए गए। एसडीओ अलारिया ने सभी अनुपस्थित कर्मचारियों अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस देकर जिला कलक्टर को पूरे मामले की जानकारी प्रेषित कर दी। जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह 9.30 बजे एसडीओ...
     

  • March 12, 02:13
     
    अजमेर के अवकाशकालीन न्यायाधीश ने जानलेवा हमला करने के 2 आरोपियों को 2 दिन पुलिस रिमांड पर रखने के आदेश दिए है। सिटी थाना पुलिस ने आरोपियों कोली मोहल्ला निवासी मनोज तंवर पुत्र बाबूलाल और इसके भाई पूनमचंद को शनिवार को गिरफ्तार कर रविवार को अदालत में पेश किया था। आरोपियों के विरुद्ध धुलंडी पर चाकू से वार कर नवीन पुत्र महावीर पर जानलेवा हमला करने का आरोप था। नवीन अभी अजमेर अस्पताल...
     
 
 
 
 
विज्ञापन
 

बड़ी खबरें

 
 
 
 
 
 
 
 
 

रोचक खबरें

 
 
 
 
 
 
 
 
 

बॉलीवुड

 
 
 
 
 
 
 
 
 

जीवन मंत्र

 
 
 
 
 
 
 
 
 

क्रिकेट

 
 
 
 
 
 
 
 
 

बिज़नेस

 
 
 
 
 
 
 
 
 

जोक्स

 
 
 
 
 
 
 
 
 

पसंदीदा खबरें

 
 
 
 
 
 
 
 
 

फोटोगैलरी

Most Viewed

समंदर में नहाके और भी.....
ऐश का फ़्लाइंग KISS
Just Added

3D नहीं यह है 'हाथों की कलाकारी'
लंदन के साची गैलरी की बेजोड़ प्रदर्शनी
 
 
 
विज्ञापन