अलवर। शुक्रवार इस साल का सबसे गर्म दिन रहा। शुक्रवार को अधिकतम तापमान में डेढ़ डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने से 44.5 डिग्री पहुंच गया, जबकि न्यूनतम तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने से 33 डिग्री सेल्सियस रहा। गुरुवार को अधिकतम तापमान 43 डिग्री और न्यूनतम 30 डिग्री था। शुक्रवार को अधिकतम तापमान सामान्य से साढ़े तीन डिग्री और न्यूनतम सामान्य से पांच डिग्री अधिक रहा।