बानसूर. उससे ठगों ने शादी के बहाने ढाई लाख रुपए झटक लिए। बहू भी दिला दी, लेकिन उसकी यह खुशी तीन महीने से ज्यादा नहीं टिक पाई। शादी के तीन माह बाद ही पत्नी का कथित भाई महाराष्ट्र पुलिस के दो नकली पुलिसकर्मियों के साथ आया और धमकाकर जेवरात सहित पत्नी को ले गया। पीडि़त ने अब इस्तगासे के जरिए ठगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने बताया कि भग्गू का बास निवासी लालाराम पुत्र श्रीराम...