खेड़ली-!-ग्राम पंचायत सालवाड़ी में कठूमर विधायक द्वारा बुधवार को पंद्रह लाख की लागत से पेयजल टंकी, बोरिंग व सामुदायिक भवन का लोकार्पण किया गया। सालवाड़ी पंचायत के गांव गालाखेड़ा, पीपलखेड़ा व मेधपुरा के लिए पांच लाख रुपए की लागत से निर्मित सामुदायिक भवन, चार लाख की लागत से दो सबमरसिबल पम्प सहित चार हैंडपंप व चार पेयजल टंकियों का लोकार्पण विधायक बाबूलाल बैरवा द्वारा किया गया। इस दौरान बैरवा ने कहा कि गांवों के विकास के लिए विधायक कोटे से धन की कमी नहीं आने दी जाएगी। इस दौरान कार्यक्रम की अध्यक्षता गोपालसिंह नरूका, विशिष्ट अतिथि पूर्व प्रधान मगनबाई नरूका, सरपंच संघ के...