भास्कर न्यूज-!-टपूकड़ाभारत विकास परिषद शाखा टपूकड़ा की नवगठित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह होटल गुलमोहर वाटिका में मनाया गया। समारोह की अध्यक्षता टपूकड़ा सरपंच ओम बाई जांगिड़ ने की, जबकि मुख्य अतिथि राजेन्द्र प्रसाद शर्मा व विशिष्ट अतिथि सीए राकेश गुप्ता, प्रभात गुप्ता, स्वामी सुधानंद जी योगी, आचार्य विजय सेवक, जावेद खान थे। कार्यक्रम में रामकिशन प्रजापत को अध्यक्ष, तेजराम गुप्ता को सचिव, सीताराम गुप्ता को कोषाध्यक्ष पद की शपथ दिलाई गई। इसके अलावा परिषद के नवगठित सदस्यों को भी शपथ दिलाई गई। इस मौके पर परिषद की तरफ से परिवार मिलन समारोह भी मनाया गया।