बांसवाड़ा. सदर थाना क्षेत्र के खांडा डेरा गांव में एक पत्नी ने अपने पति लालजी को ही मौत के घाट उतार दिया। हत्या के बाद शव को घर के अंदर चूल्हे के पास जमीन में गाड़ दिया।
हत्या के पीछे आपसी विवाद की जानकारी सामने आई है। पुलिस ने शव को निकलवा आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया। हत्या में उपयोग की कुल्हाड़ी भी बरामद कर ली है।
सदर थानाधिकारी सुल्तान बक्ष ने बताया कि दोपहर में थाने को सालिया के पूर्व सरपंच गना भाई ने सूचना दी कि खांडा डेरा निवासी लालजी (35) पुत्र कला के घर से बदबू आ रही है। वह कई दिनों से लापता है, उसकी पत्नी भी घर से गायब है और घर पर ताला लगा हुआ है।
ऐसे में सीआई...