कुशलगढ़त्न महाराणा प्रताप जयंती के अवसर पर गुरुवार को शिवाजी मंच के कार्यकर्ताओं ने अस्पताल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया। शिविर में 42 युवाओं ने 42 यूनिट खून का दान किया। रक्तदान शिविर के मुख्य अतिथि अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ब्रिजेश पंवार, अध्यक्ष उपखंड अधिकारी सत्यपालसिंह और विशिष्ट अतिथि प्रधान हुरतिंग खडिय़ा, पालिका अध्यक्ष राघवेश चरपोटा, इंका ब्लॉक अध्यक्ष रजनीकांत खाबिया, भाजपा मंडल अध्यक्ष कमलेश कावडिय़ा आदि ने रक्तदान को सर्वश्रेष्ठ दान बताते हुए आमजन की सुरक्षा के लिए रक्तदान करने का आह्वान किया। शिविर में मंच के अध्यक्ष पंकज एम.दोसी, संरक्षक...