भास्कर न्यूजत्नपरतापुर
गढ़ी-परतापुर गेहूं खरीद केंद्र का शुक्रवार को जयपुर से आए अधिकारियों ने अवलोकन कर आवश्यक जानकारियां ली। खरीद केंद्र को गुरुवार शाम को कुछ कट्टे प्राप्त होने के बाद शुक्रवार को जयपुर से भारतीय खाद्य निगम के रीजनल ऑफिसर अनूप सिंह, जयपुर क्यूयूआई आर सी मीणा, मैनेजर कमलेश मीणा आदि पहुंचे और किसानों को मिल रही सुविधाओं के बारे में पीपीआई एस एल मीणा से जानकारी ली। अधिकारियों ने किसानों की समस्या का तुरंत समाधान करने के निर्देश दिए। किसान भूपेंद्र जोशी खाखरिया गड़ा, दिलवर सिंह ठीकरिया (पालोदा), जीवनलाल पटेल बोरी आदि ने भी अधिकारियों से कट्टों की...