भास्कर न्यूज त्न बारां
नियमितीकरण, छठा वेतन आयोग का लाभ देने आदि मांगों को लेकर चल रहा नरेगा संविदा कर्मियों का धरना-प्रदर्शन गुरुवार को भी जारी रहा। धरना-प्रदर्शन के चलते हुए लगातार ३० दिन पूरे हो गए हैं। इसके बावजूद मांगें पूरी नहीं होने तक नरेगा संविदा कर्मियों ने आंदोलन जारी रखने की घोषणा की है। महात्मा गांधी नरेगा संविदा कार्मिक संघ के जिलाध्यक्ष नवल नागर ने बताया कि जिलेभर के करीब तीन सौ संविदा कर्मचारी बीते 30 दिनों से सभी पंचायत समिति मुख्यालयों पर धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं। इस दौरान सद्बुद्धि यज्ञ के साथ जिला स्तरीय व प्रदेश स्तरीय प्रदर्शन भी किए गए। फिर भी...
कवाई/बारांत्न अटरू तहसीलदार ने निमोदा के पास निर्माणाधीन अडानी पावर प्लांट के लिए आबंटित सिवायचक भूमि पर बसे सात लोगों को नोटिस दिया है। साथ ही इन्हें समझाइश कर आबंटित किए गए नए प्लॉट में शिफ्ट होने को कहा है। तहसीलदार नेकराम नागर ने बताया कि यह जमीन प्लांट के लिए पूर्व में आरक्षित की जा चुकी है। इस जमीन पर सात जनों ने घर बना रखे है। इनको बुधवार को नोटिस देकर जमीन खाली करने के लिए...
बारांत्न जिले के प्रभारी मंत्री गिरिराज प्रसाद मलिंगा गुरुवार रात अंता पहुंचेे। उन्होंने रात्रि विश्राम एनटीसीपी के गेस्ट हाउस में किया। कलेक्टर वी सरवन कुमार ने बताया कि वे शुक्रवार को मिनी सचिवालय सभागार में बीस सूत्रीय कार्यक्रम की बैठक लेंगे।
बारांत्न कस्बाथानाक्षेत्र के देवरी कस्बे में स्थित शराब के ठेके पीछे गुरुवार को एक चरवाहे की संदिग्ध अवस्था में मृत्यु हो गई। सूचना मिलने के बाद डीएसपी छोटूलाल मीणा व कस्बाथाना प्रभारी हरिशंकर मय जाब्ते के मौके पर पहुंचे और शव को बरामद कर शाहाबाद अस्पताल में रखवा दिया है। कस्बाथाना प्रभारी हरिशंकर ने बताया कि करीब शाम पौने सात बजे देवरी स्थित शराब ठेके के पीछे अधेड़ का शव पड़ा...
बारांत्न बारां-अटरू व अंता-मांगरोल क्षेत्र के वंचित मतदाताओं की वीडियोग्राफी 12 फरवरी से होगी। अंता के निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी ने बताया कि 12 फरवरी को मांगरोल की भाग संख्या एक से 76 के लिए राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल मांगरोल, 13 फरवरी को अंता के भाग संख्या 77 से 167 के लिए अंता के सीएडी गेस्ट हाउस, 13 को बारां की भाग संख्या 168 से 211 के लिए सीएडी गेस्ट हाउस अंता में वीडियोग्राफी होगी।...
बारांत्नगल्र्स पीजी कॉलेज में युवा शक्ति केंद्र की ओर से गुरुवार को कविता पाठ का आयोजन किया गया। इसमें कवि ओमप्रकाश साहू ने कविता के माध्यम से छात्राओं को आधुनिक जीवन की विडंबनाओं एवं चुनौतियों की जानकारी दी। उन्होंने भारतीय राजनीति, कन्या भू्रण हत्या, नारी दुर्दशा, किसान संकट एवं पर्यावरण प्रदूषण पर मार्मिक कविताएं सुनाई। साथ ही पंूजी के अनैतिक प्रवाह एवं मानवता के पतन पर भी...
भास्कर न्यूज त्न बारां
शहर में बस स्टैंड के समीप गुरुवार सुबह रोडवेज बस में सवारी बैठाते समय परिचालक के साथ टैक्सी यूनियन से जुड़े लोगों ने मारपीट कर दी। इससे आक्रोशित रोडवेज कर्मियों ने चारमूर्ति चौराहा पर जाम लगा दिया और पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। इससे करीब एक घंटे तक रोडवेज समेत अन्य वाहनों के पहिये थम गए और वाहनों की कतार लग गई। सूचना मिलने के बाद सीआई मय जाब्ते के...
बारांत्न शहर सहित जिला एक बार फिर शीतलहर की चपेट में है। कड़ाके की ठंड से जहां हर कोई परेशान है, वहीं मासूमों को ठिठुरते हुए स्कूल जाना पड़ रहा है। बीते माह इससे कम ठंड होने के बावजूद स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिए गए थे। वहीं इस बार पारा दो साल के न्यूनतम स्तर पर पहुंचने के बावजूद न स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है और न ही समय बदला गया है।
कुछ दिन की राहत के बाद तीन दिन पहले फिर...
भास्कर न्यूज त्न बारां
सरकारी स्कूल के कक्षा छह से आठवीं तक के छात्र-छात्राएं ग्रेडिंग प्रणाली से अपने ज्ञान का स्तर जान सकेंगे। कस्तूरबा गांधी आवासीय स्कूल में आयोजित शैक्षणिक बाल मेले में पहुंचने वाले बालक-बालिकाओं को ग्रेडिंग प्रणाली का लाभ मिल सकेगा।
सर्व शिक्षा अभियान के तहत ड्रॉपआउट बालिकाओं की शिक्षा के लिए संचालित कस्तूरबा गांधी आवासीय स्कूलों में शैक्षणिक बाल...
बारांत्न राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष मोहम्मद माहिर आजाद 14 फरवरी को जिले के प्रवास पर आएंगे। वे सुबह 9 बजे सर्किट हाउस पहुंचेंगे। सुबह 11 बजे वे मिनी सचिवालय में 15 सूत्रीय कार्यक्रम की समीक्षा बैठक में भाग लेंगे। दोपहर एक बजे वे झालावाड़ के लिए प्रस्थान करेंगे।