भास्कर न्यूज -!- बाड़मेरचौहटन थाना क्षेत्र के कोनरा गांव में पुलिस ने दो लोगों को जुआ खेलते पाए जाने पर गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि हेड कांस्टेबल चुतराराम मय पुलिस जाब्ते ने कोनरा ग्राम पंचायत में सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलते पाए जाने पर आलम खां पुत्र लतीब खां मुसलमान निवासी कोनरा, अनवर खां पुत्र हाजी मेरा खां को गिरफ्तार किया। पुलिस ने दोनों के कब्जे से 490 रुपए व लाश के पत्ते भी बरामद किए।