धोरीमन्नात्न ब्लॉक दलित सेना के अध्यक्ष पदम गोसाई ने मंगलवार को दर्जनों गांवों का दौरा कर गरीब, दलित एवं किसानों की समस्याएं सुनी। चौहटन क्षेत्र के दौरे के दौरान उन्होंने कहा कि दलित अपने हक से पिछड़ रहे हैं।वे अपने हक के लिए संघर्ष जारी रखें और सच्चाई की लड़ाई लड़ें। संगठन सचिव शोभाराम चौहान ने कहा कि क्षेत्र में गर्मी के मौसम में पानी की समस्या है। उन्होंने समस्या का समाधान करने की मांग की। इस दौरान संगठन के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने साता, गौड़ा, बालू खां की ढाणी, पनोरिया, भैरूड़ी, बामरला सहित कई गांवों का दौरा कर समस्याएं सुनी।