भुसावरत्न जसवर गांव के सूरजी पुत्र खिल्लूराम जाटव ने जरिए इस्तगासा गेहूं की फसल में आगजनी का मामला 14 जनों के खिलाफ भुसावर थाना में दर्ज कराया है।
थानाधिकारी अरुण चौधरी ने बताया कि गांव जसवर के सूरजी द्वारा दर्ज कराए मामले में बताया है कि वह शनिवार शाम 4 बजे अपने खेत पर कटर मशीन लेकर गेहूं कुरवाने गया था। पास ही भगवती स्टोन क्रशर चल रही थी। जिससे धूल उड़ रही थी। क्रशर मालिक हरी सिंह को गेहूं कुटाई तक क्रशर बंद रखने की कहने गया तो क्रशर मालिक व उसके लोगों विक्रम, मंगतूराम, देवीराम, प्रेमचंद मीणा, सुरेश मीणा, ब्रजमोहन, बलवीर, उमेश, जगराम, दयाराम, बनै सिंह, शन्नो यादव, समंदर आदि...