कामां त्नगत दिन कामां बरसाना मार्ग स्थित केपी ड्रेन की चैन संख्या 816 पर अज्ञात तीन हथियार बंद बदमाशों ने पशु चिकित्सक को हथियारों का भय दिखाकर मारपीट कर घायल कर बाइक व नकदी आदि अन्य सामान लूट कर ले गए। पुलिस के अनुसार कामां थाने के गांव बझेरा निवासी पशु चिकित्सक हाकिम सिंह बुधवार रात करीब आठ बजे अपने गांव बझेरा बाइक से जा रहे थे। तभी कामां-बरसाना मार्ग स्थित केपी ड्रेन की चैन संख्या 816 पर अज्ञात तीन हथियार बंद बदमाशों ने उसे हमला कर घायल कर दिया। कट्टा व चाकू का भय दिखाकर उसके कब्जे से बाइक, तीन हजार पांच रुपए नकद तथा बाइक की डिक्की में रखी दवाई व अन्य सामान लूट कर ले गए।...