भास्कर न्यूज। कोठियां
क्षेत्र में लोगों की पेयजल समस्या को देखते हुए गत भाजपा सरकार ने क्षेत्रवासियों की पेयजल समस्या समाधान के लिए एक करोड़ 29 लाख की लागत से योजना स्वीकृत गई। इसके लिए कोठियां, कल्याणपुरा, दौलतपुरा, रणजीतपुरा व खेड़ा फलोलावासियों को अरवड़ बांध का पानी मिल सके इसके लिए कार्य शुरू भी हो गया था। इसमें अरवड़ बांध में तीन कुएं, रणजीतपुरा, कल्याणपुरा में जीएलआर टंकी कोठियां में बड़ी टंकी बने हुए दो वर्ष बीत गए। पाइप लाइन कार्य भी पूरा हो चुका है केवल खड़ा फलोला में पाइप लाइन बिछानी बाकी है। केवल इस कार्य के नहीं होने से आज चार वर्ष बाद भी कस्बेवासियों को...