रोपां. शिक्षा के बिना मनुष्य का जीवन अंधकारमय है। जिस प्रकार अंधे व्यक्ति के आंखें होते हुए भी वह किसी को देख नहीं पाता, उसी प्रकार बिना शिक्षा के मनुष्य जीवन बेकार है। शिक्षा से ही मनुष्य की उन्नति का मार्ग खोलती है। यह बात आमल्दा सरपंच नंदभंवर सिंह कानावत ने उप्रावि रामपुरिया में आयोजित विद्यार्थी दुर्घटना बीमा राशि चेक वितरण समारोह में कही। ब्लॉक शिक्षाधिकारी घीसालाल गुर्जर ने कहा कि सरकार विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ उनकी सुरक्षा का भी पुरा ध्यान रखती है। इस अवसर पर छात्र ओमप्रकाश पुत्र सावंताराम रैगर के मौत होने पर उसके पिता सावंताराम को एक लाख रुपए का चेक...