भास्कर न्यूज त्न नोखा
जोधपुर विद्युत वितरण निगम बकाया राशि वसूल करने के लिए बार-बार कई तरह के अभियान चला रहा है वहीं दूसरी ओर विभाग के उच्चाधिकारियों की उदासीनता के कारण निगम को प्रतिमाह करीब 15लाख यूनिट बिजली की छीजत का सामना भी करना पड़ रहा है। कृषि कुओं पर कनेक्शन करने के लिए आवेदन करने वाले 2008 तक के 250 उपभोक्ताओं को निगम की ओर से सिवाय विद्युत ट्रांसफार्मर के सारी सामग्री वितरित कर दी गई है। इन उपभोक्ताओं के अधिकारिक रूप से विद्युत कनेक्शन नहीं हो पाए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार अधिकतर उपभोक्ताओं ने निजी स्तर पर विद्युत ट्रांसफार्मर खरीद कर कनेक्शन करवाए लिए...
नोखा त्न जेठाराम डूडी स्टेडियम में बाबा छोटू नाथ क्रिकेट एकेडमी द्वारा करवाए जा रहे कार्यों का बुधवार को जिला प्रमुख रामेश्वरलाल डूडी ने अवलोकन किया। एकेडमी के संस्थापक सफी मोहम्मद ने जिला प्रमुख डूडी को बताया कि स्टेडियम में क्रिकेट के खिलाडिय़ों को खेल का प्रशिक्षण देकर नोखा क्षेत्र की एक टीम तैयार की जाएगी। अंतरराष्ट्रीय स्तर के मापदंड पर बनने वाले इस स्टेडियम को लेकर...
भास्कर न्यूज त्न नोखा
75 वर्षीय मुमुक्षु पाबूदान पींचा का मंगलवार को श्री जैन ज्ञान श्रावक संघ की ओर से अभिनंदन किया गया। मुमुक्षु पींचा का नेमचंद लूणिया ने साफा पहनाकर, जसकरण संचेती ने शॉल ओढ़ाकर तथा गणेशमल बोथरा ने अभिनंदन पत्र भेंट कर सम्मान किया।
मोतीलाल डागा ने अभिनंदन पत्र का वाचन किया। पींचा के रिश्तेदारों व समाज के अन्य कई गणमान्य लोगों ने भी सम्मान किया। अभिनंदन समारोह...
भास्कर न्यूज त्न नाल
सड़क दुर्घटना में घायल धीरज मेघवाल ने सोमवार को इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। रविवार को नाल पुलिस चौकी के पास दुर्घटना में घायल हुए सर्वोदय बस्ती निवासी धीरज मेघवाल को पीबीएम
अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में इलाज के दौरान मेघवाल की
मृत्यु हो गई। डॉक्टरों ने पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया है। गंगाशहर पुलिस थाना में मृतक के परिजन हेमराज ने बस चालक के...
जिले की सबसे बड़ी पंचायत समिति कार्यालय नोखा में संविदा कार्मिकों की हड़ताल के चलते ग्रामीण परेशान है वहीं विकास अधिकारी की स्थाई नियुक्ति नहीं होने से पूरे पंचायत समिति क्षेत्र के गांवों में विकास कार्य ठप पड़े हैं।
स्थिति यह है कि गत वर्ष 24 अक्टूबर को विकास अधिकारी पीसी भटनागर का तबादला होने के बाद अस्थाई रूप से तीन विकास अधिकारियों की बारी-बारी से नियुक्ति हो चुकी है जिससे...
नोखा त्न शिक्षा के साथ व्यावहारिक ज्ञान की ज्योत भी अध्यापिकाएं जलाती है। यह विचार सोमवार को बाबा छोटू नाथ उच्च माध्यमिक विद्यालय में आयोजित अध्यापिका मंच कार्याशाला में वक्ताओं ने व्यक्त किए। इस अवसर पर मंच का गठन, दायित्व एवं मंच की गतिविधियों पर चर्चा की गई। कार्यशाला में शिक्षा प्रसार अधिकारी शंकरलाल सोनी, ब्लॉक प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी सत्यनारायण पारीक, सर्वशिक्षा...
भास्कर न्यूज त्न नोखा
श्री जैन ज्ञान श्रावक संघ के संरक्षक एवं नोखा के उद्यमी पाबूदान पींचा आठ फरवरी को जैन भागवती दीक्षा अंगीकार करेंगे। संघ के अध्यक्ष नेम चन्द लूणिया ने बताया कि पाबूदान संघ के गुरु 1008 प्रकाश चन्द जी महाराज की ज्ञान दक्ष संप्रदाय में दीक्षा लेंगे। पींचा को दीक्षा प्रदान करने के लिए गुरुदेव के शिष्य नरेन्द्र मुनि, अजीत मुनि आदि ढाणा छह से तथा महासतियां छगन...
भास्कर न्यूज त्ननोखा
राठी स्कूल मैदान में चल रही श्रीमद्भागवत कथा में रविवार को वामन अवतार का प्रसंग कथावाचक जयप्रकाश शास्त्री ने सुनाया। इस अवसर पर उन्होंने 24अवतार के प्रसंग, गोसेवा करने व भ्रूण हत्या नहीं करने पर बल दिया। इस अवसर पर सजीव झांकियां सजाई गई। इधर कूदसू में चल रही जाम्भाणी हरि कथा का वाचन करते हुए स्वामी कृपाचार्य जी महाराज ने कहा कि विनम्रता से बढ़कर कोई गुण नहीं...
भास्कर न्यूजत्न नोखा
रेलवे फाटक व प्लेटफार्म संबंधी समस्या से नोखावासियों को अब जल्दी ही निजात मिल जाएगी। रेलवे फाटक पर अण्डर ब्रिज ने अब आकार लेना शुरू कर दिया है। यहां पर कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा है। शनिवार को रेलवे के कनिष्ठ अभियंता राजेश गोयल ने कार्य का निरीक्षण किया व ठेकेदार को गुणवत्ता के अनुरूप कार्य करने के निर्देश दिए। गोयल ने बताया कि अण्डर ब्रिज का कार्य दो माह...
नोखा. पंडित नेहरू शिक्षण संस्था का वार्षिकोत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह शनिवार को सम्पन्न हुआ। मुख्य अतिथि नगर पालिका उपाध्यक्ष नारायण प्रसाद झंवर थे। अध्यक्षता समाजसेवी हनुमान प्रसाद पाणेचा ने की। विशिष्ट अतिथि सीताराम पंचारिया और शंकरलाल भार्गव थे। इस अवसर पर कविता, गीत, नृत्य, एकांकी नाटक एवं कई आकर्षक कार्यक्रम हुए। प्रधानाचार्य जेठाराम कुमावत ने अतिथियों को...