बूंदी। सृजन संस्था की ओर से कृषि विज्ञान केंद्र बूंदी में चल रहे प्राकृतिक खेती प्रशिक्षण शिविर में दूसरे दिन गुरुवार को प्राकृतिक कृषि के कर्णधार सुभाष पालेकर ने कृषि से संबंधी विभिन्न जानकारियां दी। शिविर में शाम को खुले मंच का आयोजन भी हुआ जिसमें जिन किसानों ने प्राकृतिक खेती कर फायदा उठाया इसके बारे में शिविर में मौजूद किसानों को अवगत कराया। शिविर में झालावाड़ से आए केवलचंद ने बताया कि उनके साथ 300 किसान प्राकृतिक खेती से कर रहे है। साथ गोबरीलाल, रामराज, मन्नालाल, मोतीशंकर, कमली, महावीर ने भी अपने—अपने अनुभव सुनाएं।