बड़ीसादड़ी. प्रताप जयंती पर गुरुवार रात आठ बजे सोमनाथ महादेव मंदिर परिसर में अभा क्षत्रिय युवा मंच, साहित्य परिषद, एबीवीपी, रेलवे संघर्ष समिति, मंदिर ट्रस्ट, लक्ष्मीनारायण सत्संग समिति ने कार्यक्रम किया। मुख्य अतिथि रेलवे संघर्ष समिति अध्यक्ष डॉ. विमल नागौरी थे। अध्यक्षता स्वामी बंशीधराचार्य महाराज ने की। भुवनेश जोशी, राजेंद्र जाटोली, आदर्श पालीवाल, योगेश जानी, योगेंद्र 'वाला, भंवर विजयवर्गीय, सुरेश सुथार, अरुण कंठालिया सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। संचालन हीरालाल मेनारिया ने किया।वरिष्ठ नागरिक मंच व राजस्थान पेंशनर समाज ने पेंशनर भवन में कार्यक्रम किया।...