भास्कर न्यूज -!- भदेसरबानसेन सहकारी समिति संचालक मंडल की मीटिंग अध्यक्ष सीमा जाट की अध्यक्षता में हुई। जिसमें पीपलवास पंचायत मुख्यालय पर सहकारी समिति का गोदाम बनाने का प्रस्ताव लिया। इसके लिए पंचायत डीएलसी दर से भूमि प्राप्त करेंगी। समिति का आय-व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया, सदस्यों ने वितरण व्यवस्था की जिम्मेदारी व्यवस्थापक द्वारा किए जाने का निर्णय लिया। चतुर्भुज, नारायण जाट, रतनलाल गाडरी, गोपीबाई गाडरी, शंकरलाल खटीक, किशनलाल, गेंदमल शर्मा, जमनालाल सहित सदस्य मौजूद थे।