भास्कर न्यूज त्न रतनगढ़
राज्य सरकार नरेगा कार्मिकों के आंदोलन को कुचलने के लिए दमनात्मक प्रवृत्ति पर उत्तर गई है और नरेगा कार्मिकों के खिलाफ वेतन कटौती जैसे हथकंडे अपना रही है। ये विचार कनिष्ठ तकनीकी सहायक दिलीप गुर्जर ने गुरुवार को नरेगा कार्मिक संघ के चल रहे धरने को संबोधित करते हुए व्यक्त किए।
उन्होंने कहा कि सरकार ने अभी तो सिर्फ वेतन कटौती का निर्णय लिया है, आगे नरेगा कार्मिकों के हटाए जाने जैसे कदम भी उठा सकती है, लेकिन सरकार के इन निर्णयों से नरेगा कार्मिकों को लडऩे का हौंसला भी मिलता है। ग्राम सेवक संघ के तहसील अध्यक्ष दिलीप सोनी ने नरेगा कार्मिकों को यह...
रतनगढ़ त्न कस्बे से सात दिन पूर्व लापता हुए कक्षा 12 में अध्ययनरत १७ वर्षीय छात्र का बुधवार को भी कोई सुराग नहीं लगा। छात्र का कोई सुराग नहीं लगने की स्थिति में उसके पिता ओमप्रकाश पीपलवा ने एसपी एसएन खींची को पत्र प्रेषित कर सहायता की गुहार की है। पत्र में उल्लेख किया गया कि छात्र देवकीनंदन पीपलवा 31 जनवरी को स्कूल गया था, जो वापिस घर नहीं लौटा। छात्र की सब जगह तलाश की और पुलिस थाना...
भास्कर न्यूज त्नरतनगढ़
नरेगा कार्मिकों ने प्रदर्शन कर एडीएम सत्तार खान को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन देकर स्थायीकरण व छठे वेतनमान की मांग की है। नरेगा कार्मिक संघ के जिला उपाध्यक्ष विनोद मंडार ने कहा कि सरकार को संवेदनशीलता के अपने नारे के मुताबिक नरेगा कार्मिकों के प्रति संवेदनशीलता दिखानी चाहिए। किसान सभा के जिलाध्यक्ष हीरालाल कलवानियां के नेतत्व में किसानों ने भी...
भास्कर न्यूज त्न रतनगढ़
पंचायत समिति परिसर में मंगलवार को जन सुनवाई शिविर में गांव कांगड़ के एक व्यक्ति को चार दशक बाद खातेदारी का अधिकार मिला। गांव कांगड़ के बजरंगलाल को इसका फायदा मिला।
करीब ३८ साल पहले उसकी खातेदारी भूमि खसरा नंबर ४१, २५५ का रकबा एक-दूसरे के विपरित दर्ज हो गया था। जन सुनवाई के दौरान पेश होने पर एडीएम सत्तार खान के निर्देश पर एसडीएम आरपीसिंह ने बजरंग की...
भास्कर न्यूज त्न रतनगढ़
थाना पुलिस की ओर से रविवार को अवैध रूप से पोस्त चूरा परिवहन करते गिरफ्तार आरोपी को सोमवार को न्यायालय के आदेश पर पुलिस रिमांड पर लिया। दूसरी ओर पुलिस को देखकर फरार हुए दूसरे आरोपी की तलाश में पुलिस दल पंजाब के लिए रवाना हो गया। थाना प्रभारी नरेश शर्मा के अनुसार रविवार की रात अवैध पोस्त चूरा सहित गिरफ्तार किए गए कार चालक गुरुजंटसिंह (३५) उर्फ जंटा पुत्र...
भास्कर न्यूज त्न रतनगढ़
नगरपालिका मंडल की वित्त समिति की बैठक सोमवार को पालिका सभागार में पालिका सदस्य उम्मेदसिंह बीका की अध्यक्षता में हुई। वर्ष २०११-१२ बजट में संशोधन एवं वर्ष २०१२-१३ के बजट पर विचार-विमर्श किया गया, जिसमें सभी सदस्यों ने सहमति प्रदान की। पालिका की आगामी बजट बैठक की तैयारी से पूर्व हुई इस बैठक में विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई। शहर के विकास एवं सौंदर्यीकरण पर...
भास्कर न्यूज. रतनगढ़
क्षमता अभिवद्र्धन एवं प्रतिभा विकास का सशक्त माध्यम है अध्यापिका मंच है। ये विचार ब्लाक प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी संदीप व्यास ने शनिवार को सर्व शिक्षा अभियान कार्यालय के तत्त्वावधान में आयोजित अध्यापिका मंच की बैठक में व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि इस मंच से जुड़कर अध्यापिका न केवल श्रेष्ठ प्रशिक्षक के रूप में अपनी पहचान बनाती है, बल्कि व्यक्तित्व विकास...
मंगल महोत्सव कार्यक्रम
भास्कर न्यूज. रतनगढ़
समाज के उत्थान के लिए सबको मिलकर प्रयास करना चाहिए। ये विचार विधायक राजकुमार रिणवां ने मंगल भवन में हुए मंगल महोत्सव कार्यक्रम में व्यक्त किए।
उन्होंने कहा कि मंगलदत्त महाराज ने शिक्षा की क्षेत्र में जो अलख जगाई, उसके लिए समाज हमेशा ऋणी रहेगा। उन्होंने कहा कि ब्राह्मण समाज के लोग ऋषियों की संतान है। हम आपस में सद्भाव के साथ रहते हुए...
रतनगढ़. रतनगढ़ रेलवे पुलिस थानांतर्गत श्रीडूंगरगढ़ यार्ड में शुक्रवार रात एक ६८ वर्षीय व्यक्ति ने टे्रन से कटकर आत्महत्या कर ली। हैड कांस्टेबल डालूराम के अनुसार आदूराम पुत्र दुलाराम मेघवाल निवासी सोनियासर मिठिया बास (श्रीडूंगरगढ़) ने शुक्रवार की रात किसी समय ट्रेन के आगे छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। सुरजीतकुमार गुप्ता चाबीवाले ने स्टेशन मास्टर को यार्ड में पटरियों पर पड़ी...
भास्कर न्यूज त्नरतनगढ़
अखिल भारतीय किसान सभा तहसील कमेटी की ओर से किसानों व आमजन की विभिन्न समस्याओं पर गुरुवार को महापंचायत में चर्चा हुई। किसान मजदूर भवन में चल रही दो दिवसीय महापंचायत में सरकार द्वारा स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट लागू करने, अनाज की लागत का समर्थन मूल्य देने, दूध का समर्थन मूल्य किसानों को देने, फसल बीमा में सरलीकरण करने, पाले से नष्ट हुई फसल का मुआवजा देने,...