उदयपुर.इन सर्विस डाक्टरों के समर्थन में गुरुवार को रेजिडेंट डाक्टरों के भी हड़ताल पर चले जाने से बड़े अस्पताल (एमबी) में भी व्यवस्थाएं गड़बड़ा गई। गांवों और शहर के सरकारी अस्पतालों में दूसरे दिन भी स्वास्थ्य सेवाएं ठप रही। इसका खामियाजा आम जनता को उठाना पड़ा। अस्पताल पहुंचे रोगी और उनके परिजनों को बिना इलाज के ही लौटना पड़ा। ज्यादातर लोगों को निजी अस्पताल जाना पड़ा। कुछ जगह सरकारी व्यवस्थाओं के तहत डाक्टर तैनात होने का रोगियों को लाभ भी मिला। इन सर्विस डॉक्टरों की हड़ताल के दूसरे दिन भी सैटेलाइट अस्पतालों, डिस्पेंसरियों व शहर के आसपास के सीएचसी पर अव्यवस्था का...