March 11, 02:34
![]()
दौसा. जयपुर विद्युत वितरण निगम लि. ने बकाया वसूली के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत शनिवार को डेढ़ लाख रुपए की वसूली की। टीम ने क्षेत्र में 22 कनेक्शन काटे। एक्सईएन बी.एस. जायसवाल ने बताया कि अभियान के तहत बिजलीकर्मियों की टीमों ने बड़ोली, धर्मपुरा, सिंडोली, लवाण क्षेत्र में बिलों का बकाया भुगतान जमा नहीं कराने वाले 22 उपभोक्ताओं के कनेक्शन काट दिए। इस दौरान 1 लाख 50 हजार रुपए वसूली की गई।