भास्कर न्यूजत्न लालसोट
एनएच 11-ए के निर्माण में तेजी आई है। नयावास से लेकर रालावास तक सड़क निर्माण में विभिन्न चरणों के तहत काम में तेजी बनी हुई है। सलेमपुरा में सड़क के ढलाव को खत्म करने के लिए सड़क के ऊंचाई के काम को गति दी जा रही है, वहीं दूसरी तरफ कोलीवाड़ा के पास सड़क का काम किया जा रहा है। राहूवास मोड सहित अन्य पुलियाओं के कार्य में भी तेजी आई है।
कस्बे के क्षेत्र में बिजली लाइनों तथा जलदाय विभाग ने पाइप लाइनों की शिफ्टिंग के लिए पीडब्लूडी से तीन करोड़ रुपए की मांग की है। एक तरफ जहां विभाग ने काम को तेजी दी है।
क्या कहते हंै अधिकारी
एईएन दयाचंद मीणा ने कहा कि काम में...
भास्कर न्यूज त्न लालसोट
किशनपुरा के राजकीय सेकंडरी स्कूल में मंगलवार को आयोजित एसडीएमसी की बैठक में राजस्थान माध्यमिक शिक्षा अभियान (रमसा) योजना के तहत हुई खरीद में अनियमितताओं को लेकर जम कर हंगामा हुआ। हिसाब के मामले को लेकर समिति अध्यक्ष रामसहाय बैरवा तथा सचिव रूपसिंह के बीच कहासुनी भी हुई। सचिव ने दस्तावेजों पर बिना सत्यापन हुए हस्ताक्षर करने से मना कर दिया। इस अवसर पर...
कार्यालय संवाददाता त्न बांदीकुई
सर्व शिक्षा अभियान की ओर से मंगलवार को बीआरसीएफ भवन कुटी पर आयोजित सामुदायिक मुखियाओं की ब्लॉक स्तरीय कार्यशाला के दौरान अतिथियों के लिए लगाए गए स्टेज पर रखी पुस्तकों में शिक्षा मंत्री मास्टर भंवरलाल मेघवाल को बताया गया था। इसे देख अतिथि भी चौंक गए।
कार्यशाला में वक्ताओं को इन पुस्तकों के माध्यम से सामुदायिक मुखियाओं को कार्यशाला में जानकारी...
उपखंड मुख्यालय पर सोमवार को नगरपालिका चेयरमैन दिनेश मिश्र की अध्यक्षता में बैंक किराया वसूली समिति की बैठक आयोजित की गई। जिसमें एसबीबीजे बैंक की तरफ कथित रूप से बकाया 16 लाख रुपए के किराए के संदर्भ में चर्चा की गई। बैठक में एसबीबीजे बैंक के उच्चाधिकारियों को पत्र लिखने तथा उनको किराया चुकाने के बारे में अंतिम चेतावनी दिए जाने का निर्णय लेते हुए सदस्यों ने कहा कि संतोष प्रद जवाब...
भास्कर न्यूजत्न लालसोट
भारतीय संस्कृति व नैतिक मूल्यों के विकास से ही युवा पीढ़ी में आ रहे भटकाव को रोका जा सकता है। संस्कृत भारतीय संस्कृति की पहचान है। छात्र छात्राएं शिक्षा के क्षेत्र में कीर्तिमान कायम करें तथा इलाके का नाम रोशन करें।
सहकारिता मंत्री परसादी लाल मीणा ने उपखंड के तलावगांव महाराजपुरा ग्राम में छात्रसंघ कार्यालय के उद्घाटन समारोह में यह बात कही। उन्होंने...
लालसोटत्न दूषित हो रही राजनीति को बचाने के लिए स्वच्छ छवि के लोगों को चुने। खाद्य मंत्री परसादी लाल मीणा ने उपखंड मुख्यालय पर जांगिड़ समाज की ओर से आयोजित विश्वकर्मा जयंती समारोह में यह बात कही। उन्होंने कहा कि देश की आजादी में तथा कांग्रेस को मजबूत करने में जांगिड़ समाज का योगदान रहा है। सरकार भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने के हरसंभव प्रयास कर रही है। राजनीति में पनप रही गंदगी के...
भास्कर न्यूजत्न लालसोट
उपखंड के किशोरपुरा ग्राम में खाद्य एवं सहकारिता मंत्री परसादी लाल मीणा ने कहा कि सरकार केरोसिन तेल की कालाबाजारी रोकने के लिए पूरे प्रदेश में अप्रैल माह से कूपन प्रणाली लागू करने जा रही है।
उन्होंने बताया कि सालाना 15 सौ करोड़ रुपए के केरोसिन की कालाबाजारी होती है। सरकार ने कोटकासिम में पायलट प्रोजेक्ट के तहत केरोसिन की सब्सिडी बैंकों में जमा करा कर...
लालसोटत्न तलाव गांव महाराजपुरा स्थित राजकीय श्री कृष्ण शास्त्री संस्कृत महाविद्यालय के छात्रसंघ के कार्यालय का 6 फरवरी को समारोहपूर्वक सुबह 11 बजे उद्घाटन खाद्य एवं सहकारिता मंत्री परसादी लाल मीणा करेंगे। प्राचार्य हजारी लाल बैरवा ने यह
जानकारी दी।
भास्कर न्यूजत्न लालसोट
भैरूवास ग्राम की राजकीय उप्रावि के तत्वावधान में चल रहे एसयूपीडब्ल्यू शिविर में विदेशी बालाओं ने सफाई अभियान में भाग ले कर स्वच्छता के प्रति संदेश दिया तथा भाषाई दीवार को तोड़ते हुए अपनी एक्टिंग के माध्यम से लोगों को सफाई के महत्व के बारे में समझाया। इस अवसर पर सार्थक सोसायटी के तत्वावधान में अंग्रेजी शिक्षा का ज्ञान देने पहुंचे तथा सफाई अभियान में भाग...
भास्कर न्यूज त्न लालसोट
सिंचाई विभाग के रेस्ट हाउस में शुक्रवार को सांसद डॉ. किरोड़ीलाल मीणा ने बिजली संबंधी समस्याओं के निराकरण के लिए जन सुनवाई की। किसानों ने बताया कि कुएं पर पांच एचपी की मोटर लगी हुई है, मगर बिजली निगम बिना जांच किए ही 15 एचपी तक के बिल भेज रहा है, जिससे किसानों का आर्थिक शोषण हो रहा है। जनसुनवाई के दौरान निगम में व्याप्त अनियमितताओं के साथ-साथ कागजों में हो रहे...