May 22, 01:03
![]()
आशापुरा धाम बिछीवाड़ा से सोमवार को रामकथा कलश यात्रा निकली जो गांव के प्रमुख मार्गोँ से होती हुई गौ राम कथा स्थल पहुंची। रामकथा वाचक रामगोपाल ने बताया कि प्रतिदिन 21 से 29 मई तक शाम 7 से 10 बजे तक रामकथा होगी। कथा समिति के महंत महेंद्रसिंह चौहान, नरेश कलाल, गणेश कलाल, पोपट कलाल, रत्ना यादव, दिलीप पहाड़ आदि
मौजूद थे।