भास्कर न्यूजत्नसागवाड़ा
नगरपालिका की वित्त समिति की बैठक गुरुवार को पालिका सभाभवन में हुई जिसमें वर्तमान वित्तीय वर्ष का बजट पेश किया गया। वित्त समिति अध्यक्ष लक्ष्मीनारायण सुथार की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में अधिशाषी अधिकारी सुनिल चौधरी ने बजट को स्वीकृति के लिए पेश किया। बजट में आय मद में करो से 178 लाख, विभिन्न उपविधियों से 78.40 लाख, संपत्तियों से 108 .30 लाख, शास्तियों से 9 लाख, विविध से 64 लाख, भूमि विक्रय से 391 लाख व अन्य आवर्तक आय से 65 लाख सहित कुल 1301.11 लाख आय वही व्यय मद में सामान्य प्रशासन पर 123.46 लाख, जनस्वास्थ्य शाखा पर 192 लाख, सार्वजनिक रक्षा पर 5 लाख, रोशनी पर 63.11 लाख, पशु गृह...