भास्कर न्यूज नोहर
जामवंत के वचन सुहाए, सुनि हनुमत ह्दय अति भाए। मंगल भवन अमंगल हारी दु्रवहु शुदशरथ अजर बिहारी... का मेल। कुछ ऐसा ही भक्तिमय वातावरण था नोहर की पूर्णमल विद्यालय में आयोजित सामूहिक सुंदरकांड पाठ का। बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर रविवार को यहां आयोजित इस सुंदरकांड पाठ में 1111 यजमान बैठे। सुंदरकांड पाठ के प्रति भक्तों का उत्साह देखते ही बनता था। आयोजक शिवमोहन बहड़ ने बताया कि क्षेत्र में सुख समृद्धि की कामना को लेकर इस महा पाठ का आयोजन पहली बार हुआ। पंडित गोविंद शर्मा व जेपी पंडा ने पूजा अर्चना ने करवाई। पूरा पंडाल बाबा के जयकारों से गूंज उठा। सुन्दरकांड पाठ...