पीलीबंगा. एफसीआई ने गेहूं खरीद व उठाव भले ही शुरू कर दिया हो, लेकिन काश्तकार अब भी आक्रोशित है। उनका कहना है कि अधिकारियों ने व्यापारियों के साथ वार्ता जरूर की। मगर समर्थन मूल्य पर गेहूं का समुचित हल अभी भी नहीं निकला है। भारतीय किसान संघ के जिला महामंत्री प्रगट सिंह बराड़ ने एफसीआई के अधिकारियों पर खरीद में कमीशन लेने का आरोप लगाया हैं। बराड़ ने बताया कि एफसीआई के अधिकारियों द्वारा मंडी में बिकने आए गेहूं का भाव लगाने व बारदाना उपलब्ध करवाने के नाम पर व्यापारियों से 50 पैसे से लेकर एक रुपए तक प्रति बैग के हिसाब से कमीशन की मांग की जा रही है और यह कमीशन व्यापारी संबंधित...