Home >> Rajasthan >> Jaipur >> City Bloggers
वर्ल्ड क्लास सिटी के सबसे खूबसूरत झुनझुने के रूप में दिखाई और बजाई जाने वाली मेट्रो रेल का ढांचा अब शहर की सड़कों पर दिखाई देने लगा है। यही रफ्तार रही तो दो साल में कम से कम एक रूट पर तो मेट्रो दौड़ती हुई भी दिखाई देने लगेगी। लेकिन इस गुलाबी शहर की घनी आबादी के बीच से गुजरते ट्रकों की रफ्तार और वजन से रोजाना लाल होती सड़कों को अगले दस-पन्द्रह साल तक भी निजात मिल सकेगी! इसका जवाब शायद ही किसी के पास हो।