बस्सी त्न सैकड़ों किसानों ने गुरुवार को शीतलहर व पाले से हुए नुकसान का उचित मुआवजा दिलवाने का ज्ञापन तहसीलदार बीएन सिनसिनवार को सौंपा। ज्ञापन में किसानों ने बताया कि बस्सी उपखंड में इन दिनों शीतलहर व पाले के प्रकोप से टमाटर व मिर्ची सहित कई सब्जियों व अन्य फसलों में 70 से 100 प्रतिशत नुकसान हो गया है। उपखण्ड की लगभग सभी ग्राम पंचायतों पालावाला जाटान, सांभरिया, कचौलिया, किशनपुरा, दूधली, गढ़, तूंगा, मोहनपुरा, खेड़ी, रामसर पालावाला सहित कई गांवों में फसलें पूर्णतया नष्ट हो गई हैं। ज्ञापन देते समय बाबू लाल सुसावत उपाध्यक्ष जीएसएस जाटान, गीता कंवर उपसरपंच जाटान, बाबू लाल...