भास्कर न्यूज-!- जोबनेरविश्व शांति, जनकल्याण एवं गो सेवार्थ कस्बे के कृषि महाविद्यालय के पास फुलेरा रोड पर मा'छरखानी गांव में बालमुकुंदाचार्य महाराज हाथोज धाम के सान्निध्य में आयोजित 108 कुंडीय श्रीराम महायज्ञ के शुभारंभ के मौके पर 21 सौ महिलाओं ने कलशयात्रा निकाली। सवेरे 9 बजे बावड़ी बालाजी हनुमान मंदिर से दशविधि स्नान, हेमाद्रि संकल्प, प्रायश्चित जल यात्रा, शिखर कलश महाभिषेक एवं स्थापना को लेकर पूजा अर्चना की। इस दौरान प्रधान यजमान रतन तिवाड़ी ने यज्ञ पोथी, रामफूल भंवरिया ने सिर पर कलश, जगदीश राव ने ध्वज लिया। पालिकाध्यक्ष कमला मीणा आदि ने पुष्प वर्षा के साथ स्वागत...