भास्कर न्यूज-!- फागीउपखंड के ग्राम भोजपुरा स्थित मुरली मनोहर भगवान मंदिर में 31 मई को आयोजित होने वाले मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा समारोह की तैयारियों को लेकर लोगों की सामूहिक बैठक आयोजित हुई।मंदिर पुजारी छीतर शर्मा ने बताया कि बैठक में तैयारियों पर चर्चा करते हुए प्रधान कुंड, भगवान को विराजमान करने एवं अन्य प्रकार की बोलियां लगाई गई। इनमें प्रधान कुंड पर बैठने की बोली भोजपुरा निवासी गणेश नारायण शर्मा, शिव-पार्वती को विराजमान करने की बोली हनुमान सैनी, गणेश भगवान को विराजमान करने की बोली भूरा राम गुर्जर, कार्तिकेय भगवान की नारायण गुर्जर, नंदेश्वर भगवान की सांवंत सिंह...