भास्कर न्यूजत्न पोकरण
राजमथाई कृषि क्षेत्र में दो तीन माह पूर्व हुई ओलावृष्टि से चली शीतलहर ने किसानों पर कहर बरपाया था। वहीं दूसरी ओर विभाग की ओर से किसानों को हुए नुकसान का सर्वे करवाने के बाद भी अभी तक मुआवजा नहीं दिए जाने के कारण किसान आर्थिक संकट से गुजर रहे हैं।
गत माह ओलावृष्टि से क्षेत्र के खेतों में खड़ी रायड़ा, ईसबगोल, सरसों, जीरा, अरण्डी तथा मेथी की फसलों में 80 से 90 प्रतिशत फसलें तबाह हो गई थी। किसानों द्वारा बार बार अतिवृष्टि से हुए खराबे के मुआवजे की मांग करने पर प्रशासन हरकत में आया तथा पटवारी ने क्षेत्र में हुए नुकसान की सर्वे रिपोर्ट तैयार की। पटवारी...