जालोर-!- शहर के न्यू सिलावटों के मोहल्ले में फिल्म निर्माता निर्देशक प्रकाश मेहरा की दूसरी पुण्यतिथि मनाई गई। कार्यक्रम में धन्नाराम चौहान ने ओ साथी रे तेरे बिना भी क्या जीना..., फारुखशेख दीवाना ने बनाके क्यूं बिगाड़ा रे... व पग घुंघरु बांध मीरा नाची थी..., सरीखे फिल्मी गीतों की प्रस्तुतियां दी। इस मौके युनुस भाई, चांद बानो, मोहम्मद हुसैन, निसार, सराफत खान व खीमाराम मेघवाल समेत कई जने मौजूद थे।